National-ऑपरेशन सिंदूर, PoK और सिंधु जल संधि…पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कही ये दस बड़ी बातें – #INA

PM Modi Addressed to the Nation : ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान से सीजफायर के बाद पहली बार पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के असीम शौर्य के प्रदर्शन के लिए उन्हें सलाम किया। पीएम मोदी ने आतंकियों और उनके आकाओं को सख्त अंदाज में चेतावनी दी। पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि, भारत कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा और अतंकियों पर सख्त से सख्त एक्शन लेगा। उन्होंने ये भी कहा कि, भारत का एक्शन अभी पर रूका पर स्थगित नहीं हुआ है। पाकिस्तान ने आगे कोई हिमाकत की तो उसे ऐसा जवाब मिलेगा कि वो कभी भी भूल नहीं पाएगा। आइए जानते हैं पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें
पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें
- पीएम मोदी ने कहा, “हमने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों पर अपनी जवाबी कार्रवाई को अभी सिर्फ स्थगित किया है, आने वाले दिनों में हम पाकिस्तान के हर कदम को इस कसौटी पर मापेंगे कि वह क्या रवैया अपनाता है।”
- पीएम मोदी ने कहा, “कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा। न्यूक्लियर ब्लैकमेल की आड़ में पनप रहे आतंकी ठिकानों पर भारत सटीक और निर्णायक प्रहार करेगा। हम आतंक की सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे।”
- पीएम मोदी ने कहा, “टेररिज्म के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, एक बेहतर दुनिया की गारंटी है। हमने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों पर अपनी जवाबी कार्रवाई को अभी सिर्फ स्थगित किया है, आने वाले दिनों में हम पाकिस्तान के हर कदम को इस कसौटी पर मापेंगे कि वह क्या रवैया अपनाता है।’
- पीएम मोदी ने कहा कि, “मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि अब पाकिस्तान से केवल टेरर और पीओके पर ही बातचीत होगी। अन्य किसी मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं होगी।”
- पाकिस्तान को टेरर इंफ्रास्ट्रक्चर को खत्म करना होगा। टेरर और टॉक एक साथ नहीं हो सकते। टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं चल सकते। पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकते
- पीएम मोदी ने कहा कि, ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सेना और खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर बहावलपुर और मुरीदके जैसे आतंकी अड्डों को निशाना बनाया। हमने 100 से अधिक आतंकी मारे गए, जो खुलेआम पाकिस्तान की जमीन पर घूम रहे थे।
- पीएम मोदी मोदी ने कहा, “हमने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए भारत की सेनाओं को पूरी छूट दे दी है। आज हर आतंकी, आतंक का हर संगठन जान चुका है कि हमारी बहनों, बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है।”
- पीएम मोदी ने कहा, पाकिस्तान बचने के रास्ते खोजने लगा। दुनिया से गुहार लगाने लगा। तब तक भारतीय सेना ने बड़े पैमाने तक तबाह कर दिया था। हमारी सेना ने पाकिस्तान के सीने में बसाए गए आतंकी अड्डों को खंडहर बना दिया।
- पीएम मोदी ने कहा, “हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए असीम शौर्य का प्रदर्शन किया। मैं उनकी वीरता, साहस और पराक्रम को देश की हर माता, बहन और बेटी को समर्पित करता हूं।”
ऑपरेशन सिंदूर, PoK और सिंधु जल संधि…पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कही ये दस बड़ी बातें
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









