National-Petrol Diesel Price Today: हर सुबह 6 बजे तय होते हैं दाम, आज कैसा रहा हाल? – #INA

National-Petrol Diesel Price Today: हर सुबह 6 बजे तय होते हैं दाम, आज कैसा रहा हाल? – #INA

तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव एक सामान्य प्रक्रिया है, जो कई वजहों से होता है। जब बाजार में पेट्रोल या डीजल की मांग अचानक बढ़ जाती है, तो कीमतों में भी तेजी आ जाती है। इसी तरह अगर किसी कारण आपूर्ति हो जाए, तो इसका असर भी सीधे दामों पर पड़ता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति भी इसमें बड़ी भूमिका निभाती है। क्योंकि भारत अधिकतर कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए विदेशी मुद्रा विनिमय दर का असर सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचता है। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स भी ईंधन की कीमतों को प्रभावित करते हैं।

यही वजह है कि हर राज्य में पेट्रोल और डीजल के रेट अलग-अलग होते हैं। कुल मिलाकर, तेल की कीमतें रोजाना कई बाहरी और आंतरिक कारकों के आधार पर तय होती हैं।

हर सुबह तय होते हैं नए रेट

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। यह जिम्मेदारी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) की होती है, जो प्रतिदिन नए दाम जारी करती हैं। इस प्रक्रिया का उद्देश्य है कि लोगों को समय पर सही जानकारी मिले और रेट में पारदर्शिता बनी रहे।

राज्यों में क्यों अलग-अलग हैं रेट?

पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार के टैक्स के अलावा हर राज्य का वैट भी जुड़ता है। यही वजह है कि हर राज्य में ईंधन की कीमतें अलग-अलग होती हैं। इससे उपभोक्ता अपने खर्च की योजना बेहतर तरीके से बना सकते हैं।

आज के प्रमुख शहरों के पेट्रोल-डीजल रेट (5 जुलाई 2025)

नई दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72, डीजल ₹87.62

मुंबई: पेट्रोल ₹104.21, डीजल ₹92.15

कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94, डीजल ₹90.76

चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75, डीजल ₹92.34

अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.17

बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02

हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70

जयपुर: पेट्रोल ₹104.72, डीजल ₹90.21

लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80

पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीजल ₹90.57

चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45

इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88

पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80

सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीजल ₹89.00

नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50

SMS से जानिए अपने शहर का ताजा रेट

अगर आप अपने शहर के रेट जानना चाहते हैं तो SMS के जरिए भी जानकारी ले सकते हैं:

IOC ग्राहक: “RSP <स्पेस> शहर का कोड” लिखें और भेजें 9224992249 पर

BPCL ग्राहक: “RSP” लिखकर भेजें 9223112222 पर

HPCL ग्राहक: “HP Price” भेजें 9222201122 पर

क्या कोई बड़ा बदलाव हुआ है?

गौर करने वाली बात यह है कि मई 2022 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है। इसकी एक बड़ी वजह सरकार द्वारा टैक्स में की गई कटौती रही है, जिससे रेट स्थिर बने हुए हैं।

Petrol Diesel Price Today: हर सुबह 6 बजे तय होते हैं दाम, आज कैसा रहा हाल?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button