National-Pixel यूजर्स को Google दे रहा मुफ्त बैटरी रिप्लेसमेंट या ₹8500, जानिए कौन है एलिजिबल – #INA

Google Pixel: ओवरहीटिंग और बैटरी परफॉर्मेंस को लेकर बढ़ती शिकायतों के बाद, Google ने Pixel 6a यूजर्स के लिए एक राहत भरी खबर लेकर आई है। कंपनी ने बैटरी परफॉर्मेंस प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसके तहत मुफ्त बैटरी रिप्लेसमेंट या मुआवजे का ऑप्शन दिया जा रहा है। कंपनी ने यह कदम डिवाइस की थर्मल और पावर एफिशिएंसी को लेकर लंबे समय से चली आ रही चिंताओं को दूर करने के प्रयास में उठाया है। Google ने कहा, ‘बैटरी रिप्लेसमेंट प्रोग्राम योग्य Pixel 6a डिवाइस के लिए शुरुआती एलिजिबिलिटी चेक करने और फिजिकल टेस्टिंग के बाद बिना किसी शुल्क के एक बैटरी रिप्लेसमेंट प्रदान करता है।’
कैश या फिर स्टोर क्रेडिट का भी है ऑप्शन
इस प्रोग्राम के तहत, Pixel 6a यूजर्स के पास अब कई विकल्प हैं। वे या तो सर्विस सेंटर्स के माध्यम से अपनी बैटरी मुफ्त में बदलवा सकते हैं या मुआवजे का विकल्प चुन सकते हैं। मुआवजा दो रूपों में दिया जाएगा: ₹8,500 (लगभग $100) नकद या ₹12,800 (लगभग $150) का Google स्टोर क्रेडिट, जिसका उपयोग नया Pixel डिवाइस खरीदने के लिए किया जा सकता है।
डिवाइस में फ्यूचर में आने वाली समस्याओं को रोकने के लिए, Google सभी Pixel 6a यूनिट्स के लिए एक अनिवार्य Android 16 अपडेट भी जारी करेगा। इस अपडेट को बैटरी की ओवरहीटिंग को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है। ये ऐसी समस्याएं हैं जिनकी यूजर्स ने लॉन्च के बाद से व्यापक रूप से शिकायत की है।
ऐसे चेक करें एलिजिबल
इस प्रोग्राम के लिए एलिजिबल Google द्वारा बनाए गए एक पेज पर जाकर चेक की जा सकती है। यूजर्स को अपने डिवाइस का IMEI नंबर और उससे जुड़ा ईमेल ID सबमिट करना होगा। यदि कोई अन्य यूजर की ओर से आवेदन कर रहा है, तो Google एक्स्ट्रा वेरीफिकेशन का रिक्वेस्ट कर सकता है।
Google ने स्पष्ट किया है कि, यदि आपके Pixel 6a डिवाइस में लिक्विड डैमेज, तेज वस्तुओं के संपर्क में आने या अत्यधिक बल के कारण कोई अन्य प्रकार की क्षति है, तो यह इस प्रोग्राम के तहत बिना किसी शुल्क के बैटरी रिप्लेसमेंट के लिए योग्य नहीं हो सकता है। यदि आपके फोन में वारंटी से बाहर की क्षति है, जैसे डिस्प्ले या कवर ग्लास क्रैक, तो आपके फोन की रिपेयरिंग के लिए शुल्क लग सकता है।
Pixel यूजर्स को Google दे रहा मुफ्त बैटरी रिप्लेसमेंट या ₹8500, जानिए कौन है एलिजिबल
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









