National-Rath Yatra 2025: पुरी में रथ यात्रा के दौरान हुआ हादसा, उमड़ी भारी भीड़, 500 से ज्यादा श्रद्धालु घायल – #INA

Puri Rath Yatra 2025 : ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान हादसा हो गया। शुक्रवार को रथ खींचने के दौरान भारी भीड़ के कारण 500 श्रद्धालु घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि रथ यात्रा के दौरान भगवान बलभद्र के रथ को खींचते समय भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे श्रद्धालु घायल हो गए।
भगवान बलभद्र के रथ को खींचते समय हुआ हादसा
बता दें कि यह घटना भगवान बलभद्र के तालध्वज रथ को खींचते वक्त हुई। यह रथ तीन पारंपरिक और भव्य रथों में से एक है, जिन्हें हर साल सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार खींचा जाता है। पुरी की यह प्रसिद्ध रथ यात्रा भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र, और बहन देवी सुभद्रा की यात्रा का प्रतीक है। इस दौरान तीनों देवताओं को जगन्नाथ मंदिर से लगभग 2.5 किलोमीटर दूर स्थित गुंडिचा मंदिर तक रथों में ले जाया जाता है। यह पर्व हर साल लाखों भक्तों को पुरी की ओर खींच लाता है। प्रशासन और स्वयंसेवी दल घायलों की मदद में लगे हुए हैं।
#WATCH | Odisha | Shri Jagannath Mahaprabhu’s Rath Yatra is underway in Puri pic.twitter.com/LXjGZ7gLXP
— ANI (@ANI) June 27, 2025
भक्तों की उमड़ी भारी भीड़
बता दें कि, रथ यात्रा के दौरान भगवान बलभद्र, भगवान जगन्नाथ और देवी सुभद्रा एक सप्ताह तक गुंडिचा मंदिर में विराजमान रहते हैं और फिर एक भव्य जुलूस के जरिए वापस जगन्नाथ मंदिर लाए जाते हैं। इस बार जब भगवान बलभद्र के तलध्वज रथ को खींचने की बारी आई, तो हजारों श्रद्धालु पवित्र रस्सियों को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े, जिससे भीड़भाड़ बढ़ गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस हादसे में सैकड़ों श्रद्धालु घायल हो गए।
आठ लोगों की हालत गंभीर
हालांकि, ज़्यादातर लोगों को मामूली चोटें आईं, लेकिन कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जिनमें से कम से कम आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थिति को नियंत्रित रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए करीब 10,000 सुरक्षाकर्मी पूरे शहर में तैनात किए गए थे। इनमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 8 कंपनियां भी शामिल थीं। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और घायलों को हर संभव मदद दी जा रही है।
Rath Yatra 2025: पुरी में रथ यात्रा के दौरान हुआ हादसा, उमड़ी भारी भीड़, 500 से ज्यादा श्रद्धालु घायल
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









