National-Rinku Singh-Priya Saroj: तय हो गई रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख, इन दिन दोनों लेंगे सात फेरे – #INA

National-Rinku Singh-Priya Saroj: तय हो गई रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख, इन दिन दोनों लेंगे सात फेरे – #INA

Rinku Singh-Priya Saroj : भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिंकू और प्रिया की सगाई और शादी की डेट भी तय हो गई है। दोनों की की सगाई 8 जून को और शादी 18 नवंबर को होगी। रिंकू और प्रिया के घर में शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई है। तैयारियों के साथ दोनों परिवार इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोट्स के मुताबिक दोनों की सगाई लखनऊ में जबकि शादी वाराणसी के ताज होटल में होने वाली है।

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 8 जून को लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में सगाई करेंगे। वहीं, दोनों की शादी 18 नवंबर को वाराणसी के ताज होटल में होने वाली है। यह शादी एक भव्य और हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम मानी जा रही है, जिसमें देश-विदेश से खास मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।

कौन है प्रिया सरोज

क्रिकेटर रिंकू सिंह भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी है, वहीं आईपीएल में वह कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हैं। रिंकू सिंह भारतीय टीम के भविष्य के टी20 फिनिशर के रूप में भी देखे जा रहे हैं। वहीं प्रिया सरोज की बात करें तो प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की सांसद हैं और उन्होंने 2024 में मछलीशहर (जौनपुर) से लोकसभा चुनाव जीता था। उनके राजनीतिक कद को देखते हुए उनकी शादी में राजनीति, क्रिकेट, फिल्म और बिजनेस जगत से कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

पिछले एक साल से एक-दूसरे को जानते हैं

प्रिया सरोज राजनीति से जुड़े परिवार से आती हैं। उनके पिता तूफानी सरोज पहले विधायक और सांसद रह चुके हैं। उन्होंने जौनपुर के केराकत और गाजीपुर के सैदपुर सहित मछलीशहर जैसी सीटों का प्रतिनिधित्व किया है। प्रिया सरोज नोएडा के एमिटी यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है। वह रिंकू सिंह से एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिली थीं। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर रिश्ता गहरा होता गया। जब उनके रिश्ते की बात परिवारों तक पहुंची तो दोनों परिवारों ने भी खुशी से इस रिश्ते को मंजूरी दे दी। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, रिंकू और प्रिया पिछले एक साल से एक-दूसरे को जानते हैं।

PBKS Vs MI Weather: अहमदाबाद में बारिश डालेगी पंजाब और मुंबई के मैच में खलल? मैच से पहले जानें कैसा होगा मौसम

Rinku Singh-Priya Saroj: तय हो गई रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख, इन दिन दोनों लेंगे सात फेरे

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button