National-SBI ने होम लोन इंटरेस्ट रेट किया कम, यहां जानिये कितना मिलेगा ग्राहकों को फायदा – #INA

National-SBI ने होम लोन इंटरेस्ट रेट किया कम, यहां जानिये कितना मिलेगा ग्राहकों को फायदा – #INA

SBI Home Loan: अगर आपने SBI से होम लोन या कोई फ्लोटिंग रेट लोन लिया है, तो आपके लिए राहत की खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 15 जून 2025 से अपनी बेंचमार्क लेंडिंग दरों में बदलाव किया है। इसका सीधा फायदा लोन लेने वाले ग्राहकों को मिलेगा।  इससे आपको होम लोन सस्ता हो जाएगा और EMI कम हो जाएगी। आइए जानते हैं कि अब SBI से लोन लेने पर कितनी ब्याज दरें लागू होंगी।

SBI MCLR जून 2025 में कितना है?

MCLR यानी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लैंडिंग रेट में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। SBI की मौजूदा MCLR दरें इस तरह है।

ओवरनाइट और 1 महीने की MCLR: 8.20%

3 महीने की MCLR: 8.55%

6 महीने की MCLR: 8.90%

1 साल की MCLR: 9.00%

2 साल की MCLR: 9.05%

3 साल की MCLR: 9.10%

SBI EBR –  जून 2025 

SBI ने एक्सटरनल बेंचमार्क रेट (EBR) को घटाकर 8.65% से 8.15% कर दिया है। यह कटौती 15 जून से लागू हो चुकी है। EBR दर RBI की रेपो रेट और बैंक के स्प्रेड पर आधारित होती है।

RBI रेपो रेट: 5.50%

SBI स्प्रेड: 2.65%

अंतिम EBR = 5.5% + 2.65% = 8.15%

SBI की EBLR और RLLR जून 2025 में

EBLR यानी एक्सटरनल बेंचमार्क लैंडिंग रेट अब 8.15% + CRP + BSP हो गया है। पहले यह 8.65% + CRP + BSP था।

RLLR यानी रेपो लिंक्ड लैंडिंग रेट को 8.25% + CRP से घटाकर 7.75% + CRP कर दिया गया है।

SBI होम लोन की नई ब्याज दरें

अब SBI से होम लोन लेने पर ब्याज दरें आपके CIBIL स्कोर पर निर्भर करेंगी।

SBI होम लोन ब्याज दर: 7.50% से 8.45% के बीच

Maxgain ओवरड्राफ्ट ब्याज दर: 7.75% से 8.70%

टॉप-अप होम लोन ब्याज दर: 8% से 10.50%

इन सभी दरों को 15 जून 2025 से लागू कर दिया गया है।

अगर आप नया होम लोन लेने की सोच रहे हैं या आपका लोन फ्लोटिंग रेट पर है, तो SBI की ये नई ब्याज दरें आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। ब्याज दरों में कटौती से EMI का बोझ थोड़ा हल्का होगा। बेहतर क्रेडिट स्कोर वालों को सबसे कम दर पर लोन मिलने का मौका है। लोन लेने से पहले अपने क्रेडिट स्कोर की जांच जरूर करें और अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करें।

SBI बैंक ने देश के करोड़ों ग्राहकों के लिए जारी किया अलर्ट! रोज सुबह इस टाइम नहीं मिलेगी नेटबैंकिंग सर्विस

SBI ने होम लोन इंटरेस्ट रेट किया कम, यहां जानिये कितना मिलेगा ग्राहकों को फायदा

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button