National-Shefali Jariwala: अपने पीछे इतनी संपत्ति छोड़ गईं शेफाली जरीवाला, बचपन में इस बीमारी से जूझ रही थीं एक्ट्रेस – #INA

National-Shefali Jariwala: अपने पीछे इतनी संपत्ति छोड़ गईं शेफाली जरीवाला, बचपन में इस बीमारी से जूझ रही थीं एक्ट्रेस – #INA

Shefali Jariwala Net Worth : ‘कांटा लगा’ सॉन्ग से रातों-रात अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की अचानक मौत से हर कोई हैरान है। 27 जून की रात शेफाली की 42 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका शव अंधेरी स्थित उनके घर में मिला।  एक्ट्रेस की मौत के पीछे हार्ट अटैक की वजह बताई जा रही है, हांलाकि अबतक इसपर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एक गाने ने दिलाई थी रातों-रात फेम

वहीं शेफाली जरीवाला के अचानक चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वाले काफी दुखी हैं। 2002 में आए मशहूर रीमिक्स गाने ‘कांटा लगा’ से शेफाली को बड़ी पहचान मिली थी। उस समय वह सिर्फ 20 साल की थीं और यह गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि वह पॉप कल्चर का हिस्सा बन गईं। इसके बाद उन्होंने 2004 में फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ भी काम किया।

कितना था एक्ट्रेस का नेटवर्थ 

शेफाली जरीवाला पिछले कई सालों से टीवी शोज और डांस शोज के जरिए फैंस के बीच फेमस बनी रहीं। उनकी मौत के समय उनकी कुल संपत्ति करीब 1 मिलियन डॉलर यानी लगभग 7.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि इस आंकड़े की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। शेफाली जरीवाला की कमाई का ज्यादातर हिस्सा म्यूजिक वीडियो, फिल्मों में रोल, रियलिटी शोज़ और इवेंट्स में भागीदारी से आया था। हालांकि फैंस के लिए उनकी असली पहचान उनकी कमाई नहीं, बल्कि उनके साथ बना गहरा जुड़ाव था।

म्यूजिक इंडस्ट्री में पहचान बनाने के बाद शेफाली ने रियलिटी टीवी की ओर रुख किया। वह अपने पति पराग त्यागी के साथ ‘नच बलिए’ के सीजन 5 और 7 में नज़र आईं। 2019 में उन्होंने ‘बिग बॉस 13’ में हिस्सा लिया, जिससे वह एक बार फिर दर्शकों की पसंद बनीं। इस शो के दौरान उनके पास्ट की भी चर्चा हुई, जिसमें उनके और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के रिश्ते को लेकर बातें सामने आईं।

11 साल पहले हुई थी शादी

शेफाली जरीवाला की मुलाकात पराग त्यागी से एक दोस्त की डिनर पार्टी में हुई थी। दोनों ने करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 2014 में शादी की। इससे पहले शेफाली की शादी म्यूजिक डायरेक्टर हरमीत सिंह (मीत ब्रदर्स) से हुई थी, लेकिन 2009 में उनका तलाक हो गया। बहुत कम लोग जानते हैं कि शेफाली ने ग्लैमर की दुनिया में आने से पहले गुजरात के सरदार पटेल इंजीनियरिंग कॉलेज से IT की पढ़ाई की थी। वह शुरुआत में एक अलग करियर का सपना देखती थीं, लेकिन किस्मत ने उन्हें जल्दी शोहरत दिला दी।

इस बीमारी से जूझ रही थीं शेफाली

वहीं शोहरत के पीछे शेफाली की एक सच्चाई भी छिपी थी,  वे कई सालों से मिर्गी जैसी बीमारी से जूझ रही थीं। उन्होंने 2021 में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें पहली बार 15 साल की उम्र में मिर्गी का दौरा पड़ा था। शेफाली ने कहा, “उस वक्त मुझ पर पढ़ाई को लेकर बहुत दबाव था। तनाव और चिंता मिर्गी के दौरे की वजह बन सकते हैं। ये सब एक-दूसरे से जुड़े होते हैं,  डिप्रेशन से दौरा पड़ सकता है और मिर्गी से डिप्रेशन भी हो सकता है।” शेफाली ने अपनी बीमारी को लंबे समय तक निजी रखा। उन्होंने बताया था कि डेली एक्सरसाइज ने न केवल मिर्गी को काबू में रखने में मदद की, बल्कि डिप्रेशन  से भी लड़ने की ताकत दी।

Shefali Jariwala: अपने पीछे इतनी संपत्ति छोड़ गईं शेफाली जरीवाला, बचपन में इस बीमारी से जूझ रही थीं एक्ट्रेस

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button