National-Smart Phone Hacks: फोन स्लो चल रहा है? हफ्ते में एक बार दबाएं ये बटन, मिलेगा शानदार फायदा! – #INA

मोबाइल फोन आज केवल एक गैजेट नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। सुबह की अलार्म से लेकर रात को नींद से पहले तक हम लगातार फोन के स्क्रीन से जुड़े रहते हैं। पढ़ाई, ऑफिस का काम, वीडियो कॉल्स, ऑनलाइन शॉपिंग, एंटरटेनमेंट – सब कुछ स्मार्टफोन के जरिए ही होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस फोन से आप दिन-रात काम लेते हैं, उसे भी थोड़े आराम की जरूरत होती है? हम इंसानों की तरह मोबाइल डिवाइसेज भी लगातार इस्तेमाल से थकते हैं। अगर उन्हें समय-समय पर रेस्ट यानी रीस्टार्ट नहीं दिया जाए, तो उनकी स्पीड स्लो हो सकती है,
ऐप्स हैंग करने लगते हैं और बैटरी भी जल्दी खत्म होने लगती है। ऐसे में टेक एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि हफ्ते में कम से कम एक बार फोन को रीस्टार्ट जरूर करना चाहिए, ताकि वो अपनी परफॉर्मेंस बनाए रख सके।
स्मार्टफोन को हफ्ते में कितनी बार करें रीस्टार्ट?
टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स की मानें तो स्मार्टफोन को सप्ताह में कम से कम एक बार जरूर रीस्टार्ट करना चाहिए। इससे फोन स्मूदली काम करता है और हैंग या धीमा पड़ने की समस्या कम हो जाती है। अगर आप बहुत ज्यादा मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं, तो हफ्ते में दो से तीन बार भी रीस्टार्ट कर सकते हैं।
रीस्टार्ट करने का आसान तरीका
फोन रीस्टार्ट करने के लिए आपको बस पावर बटन को थोड़ी देर दबाकर रखना होता है। इसके बाद स्क्रीन पर “रीस्टार्ट” का विकल्प आता है। कुछ फोन्स में ये विकल्प नोटिफिकेशन बार से भी मिल जाता है।
रीस्टार्ट करने से क्या फायदे होते हैं?
रैम होती है क्लियर
कई ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और फोन की रैम को घेर लेते हैं, जिससे फोन स्लो हो जाता है। रीस्टार्ट करने से ये रैम फ्री हो जाती है और डिवाइस फिर से तेजी से काम करता है।
छोटी-मोटी गड़बड़ियां होती हैं ठीक
कभी-कभी ऐप्स क्रैश हो जाते हैं या फोन में हल्के-फुल्के ग्लिच आ जाते हैं। रीस्टार्ट करने से ये सभी समस्याएं खुद-ब-खुद ठीक हो जाती हैं।
बैटरी की परफॉर्मेंस में सुधार
बैकग्राउंड ऐप्स बैटरी ज्यादा खर्च करते हैं। रीस्टार्ट करने से ये ऐप्स बंद हो जाते हैं और बैटरी की खपत कम होती है।
नेटवर्क सिग्नल हो जाता है रीफ्रेश
अगर आपको कॉल ड्रॉप या इंटरनेट की दिक्कत हो रही है, तो एक बार फोन को रीस्टार्ट कर दें। ये ट्रिक नेटवर्क को रीफ्रेश कर देती है और कई बार कनेक्टिविटी की समस्या भी हल हो जाती है।
फोन को भी चाहिए थोड़ा आराम
स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है, लेकिन उसकी परफॉर्मेंस बनाए रखने के लिए उसे भी ब्रेक देना जरूरी है। हफ्ते में एक-दो बार फोन को बंद करके दोबारा चालू करें – ये आदत आपके डिवाइस की उम्र और परफॉर्मेंस दोनों को बेहतर बनाएगी।
Smart Phone Hacks: फोन स्लो चल रहा है? हफ्ते में एक बार दबाएं ये बटन, मिलेगा शानदार फायदा!
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









