National-Stocks to Watch: सोमवार को इन 14 शेयरों पर रखें नजर, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका – #INA

Stocks to Watch: शेयर बाजार में सोमवार (12 मई) को कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है। कुछ कंपनियों ने शानदार तिमाही नतीजे पेश किए हैं, तो कुछ को घाटे का सामना करना पड़ा है। वहीं, कुछ फर्मों में बड़े बदलाव या नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने की भी जानकारी दी है। ऐसे में इन कंपनियों के स्टॉक्स निवेशकों के रडार पर रहेंगे।
Dr. Reddy’s Laboratories
हैदराबाद स्थित दवा कंपनी Dr. Reddy’s ने चौथी तिमाही में 22% सालाना वृद्धि के साथ ₹1,594 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया। पिछले साल इसी तिमाही में यह लाभ ₹1,307 करोड़ था। यह आंकड़ा CNBC-TV18 के अनुमानित ₹1,491.6 करोड़ से भी बेहतर है। कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 8.6% बढ़कर ₹8,506 करोड़ रही।
Yes Bank
प्राइवेट सेक्टर Yes Bank में जापान का Sumitomo Mitsui Banking Corporation (SMBC) 20% हिस्सेदारी खरीदेगा। यह हिस्सेदारी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और अन्य कर्जदाताओं से ली जाएगी, जिन्होंने 2020 में बैंक को उबारा था। SMBC, SBI से 13.19% और अन्य बैंकों (Axis Bank, HDFC Bank, ICICI Bank, आदि) से 6.81% हिस्सेदारी लेगा।
Manappuram Finance
कंपनी को FY25 की चौथी तिमाही में ₹203.2 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ है। वहीं, पिछले साल इसी तिमाही में ₹563.5 करोड़ का लाभ हुआ था। घाटे की मुख्य वजह वित्तीय उपकरणों पर ₹919.2 करोड़ की इम्पेयरमेंट चार्ज रही। नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी 6.7% घटकर ₹1,464.3 करोड़ रही।
Adani Power
अदाणी पावर ने उत्तर प्रदेश को 1,500 मेगावाट थर्मल पावर सप्लाई करने का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। यह पावर ग्रीनफील्ड अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल प्लांट से सप्लाई होगी। इसे कंपनी DBFOO मॉडल (Design, Build, Finance, Own, Operate) पर बनाएगी। टैरिफ ₹5.383 प्रति यूनिट रहेगा।
Birla Corp
कंपनी का शुद्ध लाभ Q4 FY25 में 32.8% बढ़कर ₹256.6 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹193.3 करोड़ था। कुल राजस्व 6.1% बढ़कर ₹2,815 करोड़ और EBITDA 13.1% बढ़कर ₹534 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन 17.8% से बढ़कर 19% हो गया।
Bank of India
BOI का मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ 82.5% बढ़कर ₹2,626 करोड़ रहा। नेट इंटरेस्ट इनकम 2.1% बढ़कर ₹6,063 करोड़ हुई। बैंक की ग्रॉस NPA 3.69% से घटकर 3.27% और नेट NPA 0.85% से घटकर 0.82% हो गई।
Triveni Turbine
Q4 FY25 में कंपनी का शुद्ध लाभ 23.6% बढ़कर ₹93.9 करोड़ हो गया। यह पिछले साल इसी तिमाही में ₹76 करोड़ था। कंपनी की कुल आय 17.5% बढ़कर ₹538 करोड़ रही।
ABB India
कंपनी ने Q1 CY25 में ₹474.6 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹459.3 करोड़ था। राजस्व 2.6% बढ़कर ₹3,159.6 करोड़ रहा, जो अनुमानित ₹3,396.3 करोड़ से कम है।
NTPC Green Energy
NTPC की रिन्यूएबल ऊर्जा शाखा ने सरित माहेश्वरी को नया CEO और Key Managerial Personnel नियुक्त किया है। वे राजीव गुप्ता का स्थान लेंगे और पावर सेक्टर में 35 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं।
Thermax
FY25 की चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 8.1% बढ़कर ₹205.7 करोड़ रहा, लेकिन यह CNBC-TV18 के ₹227.84 करोड़ के अनुमान से कम रहा। राजस्व 11.6% बढ़कर ₹3,085 करोड़ रहा, जो अपेक्षित ₹3,159.6 करोड़ से कम है।
MapmyIndia (CE Info Systems Ltd)
डिजिटल नेविगेशन कंपनी ने Q4 FY25 में 28.2% की सालाना वृद्धि के साथ ₹48.6 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया। कंपनी की आय 34.2% बढ़कर ₹144 करोड़ रही।
Navin Fluorine
Q4 में कंपनी का शुद्ध लाभ 35.7% बढ़कर ₹95 करोड़ रहा, जबकि राजस्व 16.45% बढ़कर ₹701 करोड़ हुआ। EBITDA में 62.2% की उछाल आई और मार्जिन 18.3% से बढ़कर 25.5% हो गया।
Reliance Power
रिलायंस पावर ने ₹125.6 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में ₹397.6 करोड़ का घाटा हुआ था। हालांकि, रेवेन्यू 1% गिरकर ₹1,978 करोड़ रहा।
Great Eastern Shipping
शिपिंग कंपनी का शुद्ध लाभ Q4 में 60% घटकर ₹363 करोड़ रह गया, जो पिछले साल ₹905 करोड़ था। रेवेन्यू में भी 18.3% की गिरावट आई और यह ₹1,223 करोड़ रहा।
यह भी पढ़ें : भारत-पाक सीजफायर के बाद अब नए IPO आएंगे या नहीं, क्या कह रहे एक्सपर्ट?
Stocks to Watch: सोमवार को इन 14 शेयरों पर रखें नजर, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









