National-Tatkal Train Ticket Booking: 1 जुलाई से बदल रहा है नियम, IRCTC यूजर ID को आधार से कैसे करें ऑथेंटिकेट; ये है प्रोसेस – #INA

Tatkal Train Ticket Rules: 1 जुलाई 2025 से तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इन टिकटों की बुकिंग अब आधार ऑथेंटिकेशन के जरिए ही हो सकेगी। IRCTC की वेबसाइट और ऐप पर तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने के लिए यूजर के लिए आधार को अपने IRCTC अकाउंट से लिंक करना अनिवार्य होगा। केवल वही यात्री तत्काल टिकट बुक करा सकेंगे, जिनकी आधार ऑथेंटिकेशन प्रोसेस पूरी हो चुकी होगी। इस बारे में रेलवे ने 10 जून को सर्कुलर जारी किया था।
इतना ही नहीं 15 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग के वक्त आधार OTP वेरिफिकेशन भी जरूरी होगा। फिर चाहे यात्री ट्रेन टिकट को ऑनलाइन बुक कर रहा हो, काउंटर से बुक कर रहा हो या फिर एजेंट के जरिए बुक करा रहा हो। ऐसे में यात्री को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो और एक्टिव हो।
IRCTC यूजर ID को आधार से कैसे करें ऑथेंटिकेट
- www.irctc.co.in पर जाएं या IRCTC Rail Connect ऐप खोलें।
- अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स से लॉग इन करें।
- अब ‘My Account’ सेक्शन में जाएं और ‘ऑथेंटिकेट यूजर’ सिलेक्ट करें।
- इसके बाद ऑथेंटिकेट यूजर पेज खुलेगा, जहां यूजर की प्रोफाइल डिटेल्स भरी जाएंगी।
- 12-अंकों का आधार नंबर या वर्चुअल ID दर्ज कर ‘वेरिफाई डिटेल्स एंड रिसीव OTP’ बटन पर क्लिक करें।
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।
- सहमति यानि कनसेंट फॉर्म को पढ़कर कनसेंट चेकबॉक्स को सिलेक्ट करें और सबमिट करें।
- सफल ऑथेंटिकेशन पर कनफर्मेशन मैसेज शो होगा।
- ऑथेंटिकेशन फेल होने पर अलर्ट मैसेज शो होगा। ऐसा होने पर डिटेल्स को दोबारा चेक करें।
ऑथेंटिकेशन स्टेटस चेक करने के लिए ‘माय अकाउंट’ टैब में ‘ऑथेंटिकेट यूजरलिंक’ को सिलेक्ट करना होगा।
DA Hike: खुदरा महंगाई 6 साल के लो पर, तो क्या महंगाई भत्ते में फिर हल्की ही रहेगी बढ़ोतरी
आधार से पैसेंजर्स को कैसे करें ऑथेंटिकेट
- www.irctc.co.in पर जाएं।
- लॉग इन करने के बाद होम पेज पर ‘माय अकाउंट’ टैब में ‘माय प्रोफाइल’ में ‘एड/मॉडिफाई मास्टर लिस्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
- ‘एड/मॉडिफाई मास्टर लिस्ट’ पेज पर नाम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, कौन सी बर्थ चाहिए, कैटरिंग सर्विस विकल्प, सीनियर सिटीजन कंसेशन, ID कार्ड का टाइप जैसी डिटेल भरें।
- ID कार्ड का टाइप में आधार/VID सिलेक्ट करें और आधार नंबर डालें।
- इसके बाद सबमिट कर दें।
Aadhaar से लिंक किए गए IRCTC अकाउंट्स से अब हर महीने 24 ट्रेन टिकट बुक किए जा सकते हैं। बिना Aadhaar वेरिफिकेशन वाले अकाउंट्स से सिर्फ 12 टिकट ही बुक हो पाएंगे।।
Tatkal Train Ticket Booking: 1 जुलाई से बदल रहा है नियम, IRCTC यूजर ID को आधार से कैसे करें ऑथेंटिकेट; ये है प्रोसेस
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









