National-दूसरों के टमाटर 1 रुपए किलो तो इस किसान को मिल रहा 120 रुपए, जानें क्या है इनके खेती का तरीका – #INA

National-दूसरों के टमाटर 1 रुपए किलो तो इस किसान को मिल रहा 120 रुपए, जानें क्या है इनके खेती का तरीका – #INA

टमाटर की खेती किसानों के लिए एक फायदेमंद व्यवसाय हो सकती है, खासकर जब इसको सही तरीके से और उचित देखभाल के साथ किया जाए। अगर आप टमाटर की खेती अच्छे तरीके से की जाए तो इस से अच्छी कमाई कर सकते हैं। ऐसे ही एक किसान है बुड़रख गांव के हरिशंकर चौबे जिन्होंने टमाटर की खेती से लिए ऐसा अनोखा तरीका अपनाया, जिससे उनको काफी फायदा मिला।

छतरपुर जिले के नौगांव जनपद के बुड़रख गांव के किसान हरिशंकर चौबे के टमाटर मंडी में ₹120 प्रति किलो तक बिकता है। जहां पर दूसरे किसानों का टमाटर इसी मंडी में कम दामों में बिकता है, जिससे वे काफी परेशान है।

कैसे करते हैं खेती

लोकल 18 से बात करते हुए हरिशंकर चौबे ने बताया कि वह कैसे टमाटर की खेती करते हैं। हरिशंकर चौबे ने कहा, “उन्होंने अपने खेत में टमाटर की खेती नेटशेड हाउस में की है, जिससे उन्हें कई फायदे हुए हैं। इस तरीके से तापमान कंट्रोल में रहता है और टमाटर जल्दी नहीं पकता है। इसके अलावा, तेज धूप, आंधी-तूफान या ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं से भी फसल सुरक्षित रहती है। इसके साथ ही टमाटर का आकार अच्छा रहता है और उसमें दाग-धब्बे भी नहीं आते और यह लंबे समय तक खराब नहीं होता।”

उन्होंने आगे बताया, “टमाटर की खेती में केवल गोबर और केंचुआ खाद का इस्तेमाल किया है और किसी भी तरह के केमिकल या कीटनाशक का प्रयोग नहीं किया। नेटशेड हाउस के कारण फसल पर कीटों का हमला भी नहीं होता, जिससे उत्पादन की गुणवत्ता भी अच्छी रहती है।”

कितना हुआ फायदा

हरिशंकर चौबे ने बताया कि, जहां ज्यादातर किसान 1 रुपये प्रति किलो के हिसाब से टमाटर बेचने को मजबूर हैं, वहीं हरिशंकर का टमाटर सीधे खेत से 5 रुपये से लेकर 120 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। एक क्रेट (25 किलो) टमाटर की कीमत अन्य किसानों के लिए ₹20 है, जबकि हरिशंकर को ₹3000 तक मिल जाते हैं। हरिशंकर चौबे ने बताया कि उन्होंने एक ही सीजन में लगभग 6 लाख रुपये की सब्जी बेची है। उनकी फसल छतरपुर, महाराजपुर, नौगांव और महोबा की मंडियों में सप्लाई हो रही है और गर्मी में भी मांग बनी हुई है।

Red Vs Green Apple: सेहत के लिए कौन सा सेब है बेस्ट, लाल या हरा? जानिए एक्सपर्ट की राय

दूसरों के टमाटर 1 रुपए किलो तो इस किसान को मिल रहा 120 रुपए, जानें क्या है इनके खेती का तरीका

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button