National-Trump Vs Musk: क्या मस्क को अमेरिका से निकाला जाएगा? ट्रंप की इस धमकी पर अब एलॉन का पलटवार – #INA

Donald Trump Vs Elon Musk : अभी कुछ ही महीने पहले एक-दूसरे के काफी करीब रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति एलन मस्क के बीच अब तल्खियां काफी बढ़ गई है। एलॉन मस्क के बीच असहमतियां अब खुलकर सामने आ गई हैं और इसने ज़ुबानी जंग की शक्ल ले ली है। मंगलवार को जब ट्रंप से पूछा कि क्या एलन मस्क को अमेरिका से डिपोर्ट किया जा सकता है? तो उन्होंने छोटा लेकिन चौंकाने वाला जवाब दिया- “पता नहीं… इस पर गौर करना पड़ेगा।” वहीं एलॉन मस्क ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है।
मस्क ने दिया ऐसा रिएक्शन
एलॉन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिपोर्टेशन की धमकी का जवाब दिया है। दक्षिण अफ्रीका में जन्मे और 2002 में अमेरिकी नागरिक बने मस्क ने लिखा, “इस मुद्दे को आगे बढ़ाना बहुत लुभावना है। बहुत, बहुत लुभावना। लेकिन मैं अभी इससे दूर रहूंगा।” दरअसल, ट्रंप के ऐतिहासिक ‘वन बिग ब्यूटीफुल’ बिल को लेकर अरबपति कारोबारी एलन मस्क हमलावर हैं। उन्होंने कहा कि अगर यह खर्चीला बिल पास होता है, तो अगले दिन ही ‘America Party’ बनेगी। हमें डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन के बजाय किसी नए विकल्प की तरफ जाने के लिए सोचना पड़ेगा।
REPORTER: “Are you going to deport Elon Musk?”
TRUMP: “We’ll have to take a look. We might have to put DOGE on Elon. You know what DOGE is? The monster that might have to go back and eat Elon. Wouldn’t that be terrible? He gets a lot of subsidies.” pic.twitter.com/gOZB96nsVh — DogeDesigner (@cb_doge) July 1, 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कही थी ये बात
वहीं एलॉन मस्क के इन बयानों पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कड़ा रिएक्शन दिया। डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि, “मस्क को इतिहास में किसी अन्य इंसान से कहीं ज्यादा सब्सिडी मिल सकती है। अगर सब्सिडी नहीं मिली तो उन्हें शायद अपनी दुकान बंद करनी होगी और दक्षिण अफ्रीका वापस लौटना होगा। बिना सब्सिडी के कोई और रॉकेट लॉन्च, सैटेलाइट या इलेक्ट्रिक कारों का उत्पादन संभव नहीं होगा।”
डोनाल्ड ट्रंप ने सरकार की दक्षता बढ़ाने वाले विभाग (Department of Government Efficiency – DOGE) के कामकाज की दोबारा जांच कराने की बात कही है। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद इस विभाग की ज़िम्मेदारी एलन मस्क को सौंपी गई थी। एलन मस्क ने ट्रंप सरकार के एक बड़े खर्च वाले विधेयक “वन बिग ब्यूटीफुल बिल” की कड़ी आलोचना की। उन्होंने साफ कहा कि अगर यह बिल सीनेट में पास होता है, तो वे अगले ही दिन “अमेरिकन पार्टी” नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे।
Trump Vs Musk: क्या मस्क को अमेरिका से निकाला जाएगा? ट्रंप की इस धमकी पर अब एलॉन का पलटवार
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









