National-UltraTech Cement: मैहर यूनिट में नई ग्राइंडिंग मिल चालू, क्या एक्शन में दिखेंगे शेयर? – #INA

UltraTech Cement Share Price: दिग्गज सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) ने गुरुवार, 26 जून को जानकारी दी कि कंपनी ने मध्यप्रदेश के मैहर स्थित प्लांट में 1.8 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) क्षमता वाले अपने दूसरे सीमेंट ग्राइंडिंग मिल का संचालन शुरू कर दिया है। यह विस्तार कंपनी की उत्पादन क्षमता को मजबूती देने की रणनीति का हिस्सा है।
घरेलू क्षमता 186.86 MTPA
इससे पहले, मैहर यूनिट में पहला ग्राइंडिंग मिल मार्च 2025 में चालू हुआ था। ताजा विस्तार के साथ UltraTech की घरेलू ग्रे सीमेंट उत्पादन क्षमता बढ़कर 186.86 MTPA हो गई है। कंपनी के ओवरसीज ऑपरेशंस को मिलाकर कुल वैश्विक क्षमता अब 192.26 MTPA तक पहुंच चुकी है।
चौथी तिमाही में 10% का मुनाफा बढ़ा
अल्ट्राटेक सीमेंट ने मार्च तिमाही (Q4 FY25) में ₹2,482 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो कि पिछले वर्ष की समान तिमाही में ₹2,258 करोड़ था। हालांकि यह मुनाफा CNBC-TV18 के ₹2,500 करोड़ के अनुमान से थोड़ा कम रहा।
Q4 के दौरान UltraTech की कुल आय ₹23,063 करोड़ रही, जो कि सालाना आधार पर 13% की वृद्धि है। पिछली तिमाही में यह आंकड़ा ₹20,419 करोड़ था। EBITDA ₹4,618 करोड़ रहा, जिसमें 12.6% की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, EBITDA मार्जिन 20.2% से घटकर 20% रह गया।
अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों का हाल
UltraTech Cement का शेयर 1.80% की तेजी के साथ ₹11,944.80 पर बंद हुआ। पिछले एक महीने के दौरान शेयरों में 2.16% उछाल आया है। वहीं, इस साल यानी 2025 में स्टॉक ने अब तक 4.32% का रिटर्न दिया है। अल्ट्राटेक सीमेंट का मार्केट कैप ₹3.52 लाख करोड़ है।
अल्ट्राटेक सीमेंट का बिजनेस क्या है?
अल्ट्राटेक सीमेंट भारत की सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता कंपनी है, जो ग्रे सीमेंट, रेडी मिक्स कंक्रीट (RMC) और व्हाइट सीमेंट का उत्पादन करती है। कंपनी का संचालन भारत के साथ-साथ यूएई, बहरीन, श्रीलंका और बांग्लादेश में भी फैला हुआ है।
इसका बिजनेस मुख्य रूप से निर्माण, इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट सेक्टर को उच्च गुणवत्ता वाला सीमेंट और कंस्ट्रक्शन मटेरियल उपलब्ध कराने पर केंद्रित है।
यह भी पढ़ें : Nifty Trade Setup: निफ्टी में जोरदार ब्रेकआउट, 9 महीने के ऊपरी स्तर पर बंद; क्या शुक्रवार को भी मिलेगा कमाई का मौका?
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
UltraTech Cement: मैहर यूनिट में नई ग्राइंडिंग मिल चालू, क्या एक्शन में दिखेंगे शेयर?
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,
















