National-UP News: 'ससुरालवाले मुझे जेल भेजना चाहते हैं, मैं आत्महत्या कर रहा हूं': पत्नी के अफेयर से परेशान पति ने दी जान – #INA

National-UP News: 'ससुरालवाले मुझे जेल भेजना चाहते हैं, मैं आत्महत्या कर रहा हूं': पत्नी के अफेयर से परेशान पति ने दी जान – #INA

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। आगरा में एक शख्स अपनी पत्नी पर अफेयर और ससुराल वालों पर परेशान करने का गंभीर आरोप लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या से पहले उसने गले में फंदा डालकर 1 मिनट 26 सेकंड का एक वीडियो बनाया। उसमें पति ने रोते हुए अपनी पत्नी, सास-ससुर और ससुरालजनों के अन्य लोगों पर कथित तौर पर प्रताड़ित कराने का गंभीर आरोप लगाया है। 25 वर्षीय गौरव हलवाई का काम करता था। उसके पिता की 17 साल पहले मौत हो चुकी थी। जबकि 9 साल पहले उसकी मां का भी दुखद निधन हो गया। युवक ने आधी रात के बाद फंदा लगाकर जान दे दी।

गौरव के जीजा ने नवभारत टाइम्स को बताया कि उसकी पत्नी निशा से उसकी बनती नहीं थी। निशा उसे खुदकुशी करके जेल भिजवाने की धमकी देती थी। हाल ही में कपल में किसी बात को लेकर काफी विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी। आत्महत्या से पहले गौरव ने रोते हुए अपनी पत्नी और ससुरालजनों पर खुदकुशी के लिए विवश करने का आरोप लगाया।

रिपोर्ट के मुताबिक, गौरव की शादी सादाबाद की रहने वाली निशा से 7 महीने पहले हुई थी। युवक के माता-पिता की मौत शादी से पहले ही हो चुकी है। उसके तीन बहनों की भी शादी हो चुकी है। सोशल मडिया पर वायरल वीडियो में गौरव ने अपनी पत्नी और ससुरालवालों के अलावा कुछ और लोगों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। गौरव ने अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस ने मामले में जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- Galwan Film: सलमान खान ने अपनी नई फिल्म ‘गलवान’ का किया ऐलान! फर्स्ट लुक खून से लथपथ दिखे भाईजान, तस्वीरों में देखें पहली झलक

वीडियो में युवक को यह कहते हुए सुना जा सकता है ‘वह आत्महत्या कर रहा है’। साथ ही उसने कहा कि उसके ऊपर जो कर्जा है, उसे चुकाने के बाद बचा हुआ पैसा उसकी बहनों को दे दिया जाए। इसके अलावा उसकी जायदाद में से पत्नी को कुछ भी न दिया जाए। युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

UP News: 'ससुरालवाले मुझे जेल भेजना चाहते हैं, मैं आत्महत्या कर रहा हूं': पत्नी के अफेयर से परेशान पति ने दी जान

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button