National-Vijay Deverakonda: एक्टर विजय देवरकोंडा पर SC/ST एक्ट में दर्ज हुआ केस, इस मामले में हुई शिकायत – #INA

Actor Vijay Deverakonda : अभिनेता विजय देवरकोंडा के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत एक शिकायत दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने फिल्म ‘रेट्रो’ के प्री-रिलीज़ इवेंट के दौरान आदिवासी समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं। यह शिकायत आदिवासी समुदायों की संयुक्त कार्रवाई समिति के राज्य अध्यक्ष नेनावथ अशोक कुमार नाइक ने दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि देवरकोंडा की बातों से आदिवासी समाज का अपमान हुआ है।
एक्टर ने दिया था ये बयान
यह मामला साइबराबाद के रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है और पुलिस जांच जारी है। बता दें कि पिछले महीने रेट्रो प्री-रिलीज इवेंट में विजय देवरकोंडा ने पहलगाम हमले पर कहा था, कश्मीर में जो रहा है उसका समाधान ये है कि आतंकवादियों को पढ़ाया जाए और ये सुनिश्चित किया जाए कि उनका ब्रेनवॉश न हो। कश्मीर भारत का है कश्मीर हमारा है।
एक्टर ने आगे कहा कि, भारत को पाकिस्तान पर हमला करने की भी जरुरत नहीं है क्योंकि पाकिस्तानी अपनी सरकार से खुद ही तंग आ चुके हैं। अगर ये सब चलता रहा तो वो खुद ही उन पर हमला करेंगे। असल में 500 साल पहले जैसे आदिवासी लड़ते थे, ये लोग बिना बुद्धि और समझ के वैसे ही काम कर रहे हैं।
Vijay Deverakonda: एक्टर विजय देवरकोंडा पर SC/ST एक्ट में दर्ज हुआ केस, इस मामले में हुई शिकायत
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







