National-WhatsApp DP से बर्बाद हो सकती है खुशियां, ऐसी फोटो को लगाने से बचें वरना लगेगी काली नजर! – #INA

आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। व्हाट्सऐप, फेसबुक या इंस्टाग्राम पर अपनी डीपी यानी डिस्प्ले पिक्चर लगाना अब आम बात हो गई है। लोग अपनी हर खुशी को तस्वीरों के जरिए दुनिया से शेयर करना चाहते हैं — फिर चाहे वो फैमिली फोटोज हों, बच्चों की क्यूट झलक हो या किसी खूबसूरत वेकेशन की यादें। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी ये प्यारी तस्वीरें कई बार मुसीबत की वजह भी बन सकती हैं? दरअसल, ज्योतिष शास्त्र और हमारे बुजुर्गों के अनुसार बार-बार अपनी खुशहाल जिंदगी को सबके सामने दिखाना कई बार दूसरों की जलन और ईर्ष्या को बढ़ा देता है।
ऐसे में नज़र दोष लगने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे अच्छे-भले काम बिगड़ सकते हैं या सेहत पर भी असर पड़ सकता है। तो क्या करें और क्या न करें, यही जानिए आगे इस लेख में।
क्यों लगती है नजर DP से?
हमारे बड़े-बुजुर्ग हमेशा नजर से बचने की सलाह देते रहे हैं। पुराने समय में लोग बच्चों को काजल का टीका लगाते थे ताकि नजर ना लगे। लेकिन आजकल ये काम आपकी सोशल मीडिया DP कर रही है। बार-बार अपनी खुशहाल तस्वीरें दिखाने से कुछ लोग जलन महसूस कर सकते हैं। उनकी बुरी सोच आपके अच्छे वक्त को बिगाड़ सकती है।
कैसे बचें नजर दोष से?
अगर आप बार-बार बीमार पड़ जाते हैं, काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं या घर में बिना वजह तनाव रहता है तो एक बार अपनी DP पर नजर डालिए। कोशिश करें कि बहुत पर्सनल फोटोज जैसे बच्चों की या फैमिली की ग्रुप फोटोज DP में ना लगाएं।
कौन सी DP लगाना है सही?
ज्योतिष और वास्तु के अनुसार, ऐसी तस्वीर DP में लगाएं जो बहुत निजी ना हो। कोई सिंपल फोटो या नेचर से जुड़ी तस्वीर बेहतर रहती है। इससे नजर दोष का असर कम होता है। साथ ही DP बार-बार बदलने की आदत छोड़ दें।
नजर उतारने के घरेलू उपाय
अगर आपको शक हो कि नजर लगी है तो नमक से नजर उतार सकते हैं। परिवार के ऊपर से सात बार नमक घुमाकर उसे बहते पानी में फेंक दें। या फिर काले धागे का इस्तेमाल करें।
सोशल मीडिया पर थोड़ी सावधानी है जरूरी
खुशियों को सभी के साथ शेयर करना अच्छी बात है, लेकिन अपनी निजता का भी ख्याल रखें। हमेशा सोच-समझकर फोटो शेयर करें ताकि आपके अच्छे पलों पर किसी की बुरी नजर न पड़े।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें।
7 Horses Painting: घर में रखी सात घोड़ों की तस्वीर बदल सकती है आपकी तरक्की की रफ्तार, जानें कब और कहां लगाएं
WhatsApp DP से बर्बाद हो सकती है खुशियां, ऐसी फोटो को लगाने से बचें वरना लगेगी काली नजर!
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

















