National-इस दर्द के साथ चहल ने खेला IPL फाइनल, पंजाब की हार के बाद आरजे महवश का इमोशनल पोस्ट – #INA

Yuzvendra chahal And RJ Mahvash: आईपीएल 2025 में फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने पंजाब को हराकर पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम किया। वहीं पंजाब को की हार के कुछ दिनों बाद आरजे महवश ने युजवेंद्र चहल को लेकर एक इमोशनल पोस्ट किया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में आरजे महवश ने पंजाब के खिलाड़ियों की काफी तारीफ की और साथ ही युजवेंद्र चहल जज्बे की भी काफी तारिफ की।
आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया। महवश ने एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए युजवेंद्र चहल की हिम्मत और जज्बे की काफी तारीफ की। महवश ने बताया चहल को इस आईपीएल सीजन के दौरान तीन फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा।
महवश ने की चहल की तारिफ
पोस्ट में चहल ने कहा, “वे लड़े, रुके और आखिरी मैच तक खेले! आईपीएल सीजन में चहल को तीन जगह चोट लगी थी। आईपीएल के दूसरे मैच में ही उनकी पसलियों में फ्रैक्चर हुआ, फिर उंगली में भी चोट लगी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने पूरा सीजन खेला। महवश ने लिखा कि हम सभी ने उसे दर्द में चिल्लाते और रोते देखा है लेकिन उसे कभी हार मानते नहीं देखा।”
View this post on Instagram
महवश ने आगे कहा, “मेरा मतलब है कि आपके अंदर कितनी वॉरियर स्पिरिट है। टीम आखिरी गेंद तक लड़ती रही! इस साल इस टीम का सपोर्टर होना सम्मान की बात है! अच्छा खेला लड़कों। इन तस्वीरों में दिख रहे सभी लोग मेरे दिल के करीब हैं। अगले साल मिलते हैं!”
आरसीबी को दी बधाई
महवश ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि “चहल की वॉरियर स्पिरिट वाकई काबिले तारीफ है। टीम आखिरी गेंद तक लड़ती रही! इस साल इस टीम का सपोर्टर होना सम्मान की बात है! अच्छा खेला लड़कों। इन तस्वीरों में दिख रहे सभी लोग मेरे दिल के करीब हैं। अगले साल मिलते हैं! आरजे महवश ने आरसीबी टीम को शानदार खेल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि, सभी खिलाड़ियों ने पूरी लगन से मेहनत की। क्रिकेट, और आईपीएल..हे भगवान फिर से! वास्तव में हम भारतीयों के लिए एक त्यौहार।”
आईपीएल 2025 के फाइनल के बाद महवश ने पंजाब किंग्स की कुछ फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन फोटो में वह युजवेंद्र चहल और प्रीति जिंटा के साथ मुस्कुराते हुए नजर आईं। एक और तस्वीर में वह क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के साथ भी दिखाई दीं।
कब हुआ चहल का तलाक
महवश और युजवेंद्र चहल का नाम अक्सर एक दूसरे के साथ जोड़ा जाता है। वहीं दोनों ने साफ कर दिया है कि वे दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। बता दें कि चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी, लेकिन मार्च 2025 में उन्होंने बांद्रा फैमिली कोर्ट में आधिकारिक रूप से तलाक ले लिया।
‘दीपिका पादुकोण के साथ दो साल रिलेशनशिप में था फिर…’, इस बॉलीवुड एक्टर ने किया बड़ा खुलासा
इस दर्द के साथ चहल ने खेला IPL फाइनल, पंजाब की हार के बाद आरजे महवश का इमोशनल पोस्ट
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









