Nation- दिल्ली में इमामों की कल बड़ी बैठक, RSS प्रमुख मोहन भागवत भी हो सकते हैं शामिल- #NA

अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख उमर अहमद इलियासी.
दिल्ली के हरियाणा भवन में गुरुवार को ऑल इंडिया इमाम संगठन की बड़ी बैठक होगी. इसमें देश भर के कई प्रमुख इमाम को बुलाया गया है. बैठक में आरएसएस के राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के प्रमुख इंद्रेश कुमार और बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष भी शामिल होंगे. आरएसएस के कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, संघ प्रमुख मोहन भागवत भी इस कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं.
दरअसल, अखिल भारतीय इमाम संगठन (AIIO) भारत के इमामों का एक प्रमुख संगठन है. यह संगठन भारत के लगभग पांच लाख इमामों का प्रतिनिधित्व करता है और दो करोड़ मुसलमानों के धार्मिक व आध्यात्मिक मार्गदर्शन का कार्य करता है. इस संगठन के मुख्य इमाम डॉ. उमर अहमद इलियासी हैं, जो अंतरधार्मिक शांति और सद्भाव के लिए सक्रिय रूप से काम करते हैं.
क्या है बैठक का प्रमुख एजेंडा?
दिल्ली के हरियाणा भवन में गुरुवार सुबह 9 बजे बैठक होगी. सुरक्षा के लिहाज से हरियाणा भवन में आम लोगों की एंट्री नहीं रहेगी. बैठक का प्रमुख एजेंडा इमामों के बीच एकता और सहयोग को बढ़ावा देना है. भारतीय मुसलमानों के धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर मार्गदर्शन प्रदान करना है. अंतरधार्मिक संवाद और शांति स्थापना में योगदान देना और सांस्कृतिक व सामाजिक विकास के लिए काम करना है.
अखिल भारतीय इमाम संगठन के मुख्य इमाम डॉ. उमर अहमद इलियासी अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं. हाल ही में उन्होंने एक फतवा जारी किया था. इसमें साफ तौर पर कहा था कि भारत में मारे जाने वाले एक भी आतंकी के जनाजे में नमाज नहीं पढ़ी जानी चाहिए.
उन्होंने कहा है कि आतंकवादी इस्लाम का दुरुपयोग करते हैं. बता दें कि ये फतवा 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जारी किया गया था. फतवे में ये भी कहा गया था कि आतंकवादी संगठन अपने नाम में इस्लामिक नाम हटाएं. जैसे जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा.
दिल्ली में इमामों की कल बड़ी बैठक, RSS प्रमुख मोहन भागवत भी हो सकते हैं शामिल
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










