Nation- छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर कड़ा प्रहार, 55 लाख के इनामी समेत 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण- #NA

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर कड़ा प्रहार, 55 लाख के इनामी समेत 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ में 29 नक्सलियों का आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर करारा प्रहार हुआ है. दंतेवाड़ा और नारायणपुर में 55 लाख के इनामी समेत 29 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. सुरक्षाबलों के आगे सभी ने अपने-अपने हथियार डाल दिए. दंतेवाड़ा में 21 और नारायणपुर में 8 नक्सलियों ने सरेंडर किया. दंतेवाड़ा आत्मसमर्पण करने वाले 13 नक्सलियों पर 25.50 लाख रुपये का इनाम था.

वहीं, नारायणपुर में जिन आठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, उन पर 30 लाख रुपये का इनाम था. आत्मसमर्पण करने वालों में सुखलाल जुर्री, हिमांशु मिड़ियाम, कमला गोटा, और राजू पोडियाम जैसे बड़े नक्सली शामिल हैं. सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और अन्य सुविधाएं प्रदान की गई हैं.

दंतेवाड़ा और नारायणपुर में 29 नक्सलियों का आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान और नियद नेल्लानार जैसे विकास कार्यक्रमों का परिणाम है, जिससे नक्सलियों में डर और संगठन छोड़ने की प्रवृत्ति बढ़ रही है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 18 महीनों में दंतेवाड़ा में 99 ईनामी सहित कुल 390 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है.

नारायणपुर जिले में इस साल अब तक कुल 148 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है.

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर कड़ा प्रहार, 55 लाख के इनामी समेत 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button