न डरी न सहमी, महिला ने हाथ से पकड़ा दुनिया का सबसे खतरनाक सांप
.webp)
सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन-सा वीडियो वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस वायरल वीडियो में एक महिला को खेत से दो विशालकाय सांपों को बिना किसी डर के बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है. दावा किया जा रहा है कि यह सांप कोई आम सांप नहीं, बल्कि बेहद जहरीले और खतरनाक कोबरा हैं.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि खेत के बीचों-बीच मौजूद झाड़ियों में से महिला बेहद सधे हुए अंदाज़ में दोनों सांपों को बाहर निकालती है. न तो उसके चेहरे पर डर दिखाई देता है और न ही किसी तरह की घबराहट. उसकी पकड़ और संतुलन को देखकर लगता है कि वह इस काम में काफी अनुभवी है.
कोबरा को क्यों माना जाता है खतरनाक?
कोबरा दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है. इसकी एक खास पहचान होती है. जब यह खतरे को महसूस करता है, तो फन निकाल कर सामने वाले को चेतावनी देता है. कोबरा का जहर इतना शक्तिशाली होता है कि अगर तुरंत इलाज न मिले, तो किसी इंसान की जान भी जा सकती है. यही वजह है कि इस सांप से आमतौर पर लोग दूर ही रहना पसंद करते हैं.
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई लोगों ने महिला की हिम्मत की तारीफ की, तो कुछ ने चिंता जताई कि ऐसे खतरनाक सांपों से बिना सुरक्षा उपाय के निपटना जानलेवा हो सकता है. एक यूजर ने लिखा कि ये महिला तो सच में सांपों की रेस्क्यू क्वीन लग रही है. दूसरे यूजर लिखा कि इतना खतरनाक कोबरा और ये मैडम आराम से खेत से निकाल रही हैं. हिम्मत हो तो ऐसी.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- शेर की पीठ पर बिल्ली ने की सवारी, देख लोगों को हुआ ही नहीं यकीन
न डरी न सहमी, महिला ने हाथ से पकड़ा दुनिया का सबसे खतरनाक सांप
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







.webp)


