दिल्ली ब्लास्ट का नया CCTV फुटेज:अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन हिला, अफरा-तफरी मची; हरियाणा के नूंह से खरीदा था विस्फोटक- INA NEWS

दिल्ली ब्लास्ट का एक और नया CCTV फुटेज सामने आया है। यह वीडियो अंडरग्राउंड लाल किला मेट्रो स्टेशन का है। इसमें दिख रहा है कि 10 नवंबर की शाम करीब 6 बजकर 51 मिनट पर अचानक तेज धमाका होता है। इससे जमीन से करीब 40 फीट नीचे पूरा स्टेशन हिल जाता है। जोरदार धमाके से खाने की दुकान का काउंटर और उसके सामने खड़े लोग तक हिलते नजर आ रहे हैं। स्टेशन पर मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। इससे अफरा-तफरी मच जाती है। इधर, दिल्ली ब्लास्ट का कनेक्शन अब हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले के पिनगवां क्षेत्र से जुड़ गया है। विस्फोट से जुड़े केस की जांच कर रही दिल्ली की जांच एजेंसी ने खाद विक्रेता दिनेश सिंगला उर्फ डब्बू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। आरोप है कि डब्बू ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर मुजम्मिल शकील को बिना रिकॉर्ड अमोनियम नाइट्रेट उपलब्ध करवाया। जबकि उसके पास अमोनियम नाइट्रेट रखने का लाइसेंस नहीं था। बताया गया कि यही अमोनियम नाइट्रेट विस्फोट तैयार करने में इस्तेमाल हुआ। CCTV फुटेज की 2 तस्वीरें… दिल्ली ब्लास्ट में भास्कर की 2 इन्वेस्टिगेशन दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े 4 अपडेट्स… मैप से समझिए धमाके की लोकेशन दिल्ली धमाके से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |



