Tach – AI का नया युग शुरू? Google I/O 2026 में होंगे बड़े खुलासे, Chrome और AI होंगे और स्मार्ट

Powered by :

Last Updated:

गूगल I/O 2026 आज से शुरू हो रहा है, जहां Google AI, Android 17 और नए टेक्नोलॉजी अपडेट्स की बड़ी घोषणाएं कर सकता है. इवेंट में सुंदर पिचाई का कीनोट, नए AI फीचर्स, Chrome अपडेट और डेवलपर टूल्स की झलक देखने को मिलेगी. जानें कैसे देखें लाइव स्ट्रीम और क्या होगा खास.

ख़बरें फटाफट

AI का नया युग शुरू? Google I/O 2026 में होंगे बड़े खुलासे, Chrome होगा स्मार्टZoom

कैसे देखें Google I/O 2026 लाइव स्ट्रीम? पूरी जानकारी यहां

आज गूगल का सबसे बड़ा टेक इवेंट गूगल I/O 2026 आज (19 मई) से शुरू हो रहा है और पूरी टेक दुनिया की नजर इस पर टिकी हुई है. इस साल भी गूगल अपने यूजर्स और डेवलपर्स के लिए कई बड़े सॉफ्टवेयर और AI से जुड़े अपडेट्स पेश कर सकता है. पिछले कुछ हफ्तों में ‘The Android Show’ के जरिए कंपनी ने आने वाले फीचर्स की झलक पहले ही दे दी थी.

गूगल I/O 2026 कैसे देखें लाइव- गूगल I/O 2026 का मुख्य कीनोट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे (10 AM PT) शुरू होगा. यह इवेंट कैलिफोर्निया के Shoreline Amphitheatre, Mountain View से आयोजित किया जा रहा है, जहां सुंदर पिचाई मुख्य भाषण देंगे.

यूजर्स इसे सीधे गूगल के ‘गूगल for Developers’ YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं. मोबाइल और लैपटॉप दोनों पर ब्राउज़र या YouTube ऐप के जरिए इसे आसानी से स्ट्रीम किया जा सकता है. इसके अलावा डेवलपर कीनोट और टेक्निकल सेशंस भी अलग-अलग समय पर लाइव होंगे.

गूगल I/O 2026 में क्या खास होगा
इस साल इवेंट का सबसे बड़ा फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर रहने वाला है. गूगल अपने मल्टीमॉडल AI मॉडल्स, मीडिया जेनरेशन टूल्स, रोबोटिक्स और इंटेलिजेंट एजेंट्स से जुड़े बड़े अपडेट्स दिखा सकता है.

साथ ही डेवलपर्स के लिए AI ऐप्स बनाने और डिप्लॉय करने की प्रक्रिया को आसान बनाने वाली नई इंफ्रास्ट्रक्चर भी पेश की जा सकती है.

Android 17 और नए फीचर्स
इस इवेंट में Android 17 को लेकर भी बड़े खुलासे हो सकते हैं. यह OS अभी बीटा टेस्टिंग में है और इस साल के आखिर तक लॉन्च होने की उम्मीद है. गूगल इसके परफॉर्मेंस सुधार, बड़े स्क्रीन सपोर्ट, और डेस्कटॉप जैसे एक्सपीरिएंस को और बेहतर बनाने वाले फीचर्स दिखा सकता है.

Chrome और वेब टेक्नोलॉजी अपडेट
इसके अलावा गूगल क्रोम को भी ज्यादा स्मार्ट और AI-पावर्ड बनाने पर काम किया जा रहा है. इसमें नए वेब API, बेहतर स्पीड और AI आधारित ब्राउजिंग फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. गूगल I/O 2026 AI, एंड्रॉयड और वेब टेक्नोलॉजी के भविष्य की दिशा तय करने वाला इवेंट साबित हो सकता है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें


Source link

Back to top button