पेइचिंग में शहरी रेल परिवहन करने के लिए नई सुविधा

बीजिंग, 16 जून (.)। चीन की राजधानी पेइचिंग में यात्री शहरी रेल परिवहन के दौरान विदेशों में जारी किए गए जेसीबी कार्ड और घरेलू व विदेशों में जारी किए गए अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड से संपर्क रहित कार्ड टैपिंग और टिकट खरीद सकेंगे।

बताया जाता है कि पिछले साल सितंबर में पेइचिंग में शहरी रेल परिवहन के लिए मास्टरकार्ड और वीजा की सुविधा शुरू हो चुकी है। इस बार देसी-विदेशी यात्रियों के लिए भुगतान करने की एक और सुविधा है। अब पेइचिंग की शहरी रेल परिवहन व्यवस्था दुनिया में पहली शहरी रेल परिवहन व्यवस्था बन गई है, जिसमें चाइना यूनियनपे, मास्टरकार्ड, वीजा, जेसीबी और अमेरिकन एक्सप्रेस से भुगतान किया जा सकता है।

इस बार का सेवा उन्नयन शहरी रेलवे नेटवर्क में 29 परिचालन मार्गों, 523 स्टेशनों और उपनगरीय रेलवे लाइन एस2 को कवर करता है। पूरे नेटवर्क में, हर समय और सभी गेटों पर गेट एक्सेस के लिए कार्ड स्वाइपिंग का समर्थन किया जाएगा। यात्रियों को पहले से टिकट खरीदने या ऐप डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है, बस कार्ड को गेट सेंसिंग क्षेत्र के पास रखने के बाद सीधे पास कर सकते हैं।

गौरतलब है कि 13 सितंबर 2024 से अब तक पेइचिंग में शहरी रेल परिवहन करने के लिए 130 देशों और क्षेत्रों के बैंक कार्डों का इस्तेमाल किया जा चुका है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–.

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

पेइचिंग में शहरी रेल परिवहन करने के लिए नई सुविधा




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button