Tach – WhatsApp में आ रहा है नया Sticker फीचर, आप जो चाहें सारे मिल जाएंगे एकसाथ, सर्च करने की टेंशन खत्म

वॉट्सऐप अपने यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरिएंस को और आसान और मजेदार बनाने के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप iOS के बीटा वर्जन में एक ऐसा फीचर टेस्ट किया जा रहा है, जिसमें मैसेज टाइप करते समय अपने-आप स्टिकर सुझाव दिखेंगे. यानी अब बार-बार स्टिकर ट्रे खोलने और ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
ये नया फीचर फिलहाल वॉट्सऐप iOS Beta वर्जन 26.1.10.72 में देखा गया है, जो ऐपल के TestFlight प्रोग्राम के जरिए कुछ चुनिंदा यूजर्स को मिला है. जैसे ही यूजर चैट में कोई मैसेज टाइप करते हुए ऐसा इमोजी लिखेगा, जिससे जुड़े स्टिकर मौजूद हैं, वैसे ही सेंड बटन के पास एक छोटा सा स्टिकर आइकन दिखाई देगा.
नहीं पड़ेगी सर्च करने की जरूरत
अगर यूजर इस स्टिकर आइकन पर टैप करता है, तो उसी चैट स्क्रीन पर एक छोटा पैनल खुल जाएगा. इसमें उसी इमोजी से जुड़े स्टिकर और GIFs दिखेंगे. खास बात ये है कि इसके लिए चैट से बाहर जाने या पूरा स्टिकर सेक्शन खोलने की जरूरत नहीं होगी. चाहें तो ‘Show more results’ पर टैप करके और ज्यादा ऑप्शन भी देखे जा सकते हैं.
ये फीचर इमोजी मेटा डेटा पर काम करता है. मतलब, जिन स्टिकर्स को बनाते समय खास इमोजी से जोड़ा गया है, वही स्टिकर सुझाव में दिखाई देंगे.
कई थर्ड-पार्टी स्टिकर ऐप्स पहले से ही एक स्टिकर के साथ कई इमोजी जोड़ने की सुविधा देते हैं. इससे सही समय पर सही स्टिकर दिखने की संभावना बढ़ जाती है, खासकर उन यूजर्स के लिए जिनके पास बहुत सारे स्टिकर पैक होते हैं.
हालांकि, फिलहाल वॉट्सऐप के अपने इन-बिल्ट स्टिकर क्रिएटर से बनाए गए स्टिकर्स इस फीचर को सपोर्ट नहीं करते. यानी ऐसे स्टिकर ऑटोमैटिक सुझाव में नजर नहीं आएंगे. माना जा रहा है कि वॉट्सऐप आने वाले समय में अपने स्टिकर क्रिएटर को भी अपडेट कर सकता है.
सबको कब मिलेगा नया फीचर?
जहां तक इस फीचर के सभी यूजर्स के लिए आने की बात है, तो अभी इसकी कोई तय तारीख सामने नहीं आई है. आमतौर पर वॉट्सऐप बीटा फीचर्स को कुछ हफ्तों या महीनों तक टेस्ट करता है.
अगर सब कुछ ठीक रहा, तो जल्द ही यह नया स्टिकर सुझाव फीचर सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है. इससे वॉट्सऐप पर चैटिंग पहले से ज्यादा तेज, आसान और मजेदार हो जाएगी.
Source link









