मां खड़ेश्वरी काली मंदिर में शंख बजाकर नववर्ष का किया गया स्वागत, आज नेपाल क्षेत्रों से पहुंचेंगे भक्त

मिंटू राय संवाददाता अररिया

Bihar अररिया नववर्ष को लेकर विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में महाभोग का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही नववर्ष को लेकर काली मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा ने बताया कि नववर्ष पर एक जनवरी को भक्तों के जीवन की सुख समृद्धि के लिए मां खड़गेश्वरी महाकाली से कामना की जायेगी। मां खड़गेश्वरी को महाभोग लगाया जायेगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही मंदिर को भी आकर्षक रूप से सजाया गया है। बता दे कि नववर्ष को लेकर नेपाल सहित अन्य राज्य से भी मां खड्गेश्वरी महाकाली व बाबा खड्गेश्वर नाथ का आशीर्वाद लेने के लिए भक्तगण भारी संख्या में पहुंचते हैं।

मान्यता यह है कि नववर्ष के मौके पर नही नेपाल देश समेत अन्य राज्यों के भक्तगण भी मां खड्‌गेश्वरी महाकाली मंदिर पहुंचकर मां काली व नानू बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। जिससे भक्तों का जीवन नववर्ष में मंगलमय बना रहे। साथ ही नानू बाबा के द्वारा रात्रि 12:00 बजे लाउडस्पीकर के माध्यम से शंख बजाकर नववर्ष का स्वागत किया गया। इस दौरान भाड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद थे। नानू बाबा के द्वारा सभी भक्तों का जीवन नववर्ष में मंगलमय बना रहे, इसके लिए मां काली से प्रार्थना भी करते हैं। वही काली मंदिर के भक्त हेमंत कुमार हीरा ने बताया कि एक जनवरी को हजारों की संख्या में भक्तगण मां खड्गेश्वरी महाकाली व नानु बाबा का आशीर्वाद लेनें के लिए पहुंचेंगे। मंदिर में आये भक्तों को परेशानी न हो इसके भाड़ी संख्या में महिला व पुरूष पुलिस बल तैनात रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button