New York to Mumbai: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहा विमान बम धमकी के बाद वापस लौटा, एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार थे 321 यात्री
HighLights
तड़के 2 बजे विमान ने भरी थी उड़ान
सुबह 10.25 बजे मिली बम की धमकी
अजरबैजान के ऊपर उड़ रहा था विमान
एजेंसी, नई दिल्ली। मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहा एयर इंडिया का विमान सोमवार सुबह बम की धमकी मिलने के बाद फिर मुंबई लौट आया। मुंबई में लैंड होने के बाद विमान की तलाशी ली गई।
विमान में कुल 321 यात्री सवार थे। जिस समय बम की धमकी मिली, तब विमान आठ घंटे का सफर तय कर चुका था और अजरबैजान के ऊपर उड़ रहा था।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, चालक दल को बम की धमकी मिली थी। बोइंग 777 विमान में 303 यात्री और 19 चालक दल के सदस्य सवार थे। विमान ने अपना रास्ता बदला और मुंबई लौट आया। लैंडिंग के बाद बम का पता लगाने की प्रक्रिया अपनाई गई, जो आखिरी में धोखा साबित हुई।
विमान ने तड़के करीब 2 बजे मुंबई से उड़ान भरी और सुबह करीब 10.25 बजे मुंबई वापस लौटा। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी हवाई अड्डे तक की उड़ान संख्या AI-119 को यात्रा पूरी करने में करीब 15 घंटे लगते हैं। एयर इंडिया ने कहा है कि अब यह उड़ान कल सुबह 5 बजे उड़ान भरेगी।
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,