खबर आगरा: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी अभी फरार – . . .. – INA

आगरा। ताजगंज क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस 20 दिन बाद भी नहीं पकड़ सकी है। परिजन भटकने को मजबूर हैं। पीड़िता की मां ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि बेटी को 21 नवंबर को मोहल्ले का बंटू बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। दूसरे दिन घर छोड़ गया। बेटी ने पूछताछ में अपने साथ दुष्कर्म की जानकारी दी। इस पर मुकदमा दर्ज करा दिया। मगर, पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
पोस्ट दृश्य:
7