खबर आगरा: पत्नी की पीट पीटकर हत्या मामले में अभियुक्त गिरफ्तार – INA

आगरा। ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र के शंभू नगर में रविवार सुबह मकान बेचने से मना करने पर पति ने लोहे की रॉड से मारकर पत्नी की हत्या कर दी थी। पति मौके से फरार हो गया था। थाना पुलिस रविवार से ही उसकी तलाश कर रही थी। बड़े बेटे कौशल ने पिता पर मां की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को हत्यारोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

इंस्पेक्टर ट्रांस यमुना थाना भानुप्रताप ने बताया कि घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई थी। आरोपों दधीचि अपने साथ छोटे बेटे मनोज और बहु रिंकी को भी ले गया था। पुलिस तभी से उसकी तलाश में जुटी थी। मंगलबार देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी पति दधीचि को हाथरस रोड ईंट की मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी के पास से घटना में प्रयुक्त लोहे की राड भी बरामद हो गई। पुलिस ने बुधवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

पोस्ट दृश्य:
8

[ad_2]
Credit By . . .

Back to top button