खबर आगरा: घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार – . . .. – INA

आगरा। थाना जगदीशपुरा पुलिस ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह विवाहिता को ब्लैकमेल कर रहा था। फोटो वायरल करने की धमकी दी थी। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि 4 दिसंबर को युवती ने थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि 29 नवंबर की रात को अरतोनी निवासी पुष्पेंद्र यादव उसकी ससुराल आया था। उस समय घर में कोई नहीं था। वह पहले उसका मित्र था। इस कारण पूर्व के संबंध के नाम पर ब्लैकमेल करने लगा। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
पोस्ट दृश्य:
8