खबर आगरा: आंगनबाड़ी ने अधिकारियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया हवन – INA

आगरा। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने सीडीओ कार्यालय पर तीन दिवसीय हवन यज्ञ का आयोजन किया। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले संकल्प लेते हुए दर्जनों महिलाओं ने आहुति दी। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बुद्धि शुद्धि की कामना
की। प्रदेश उपाध्यक्ष डालचंद चौधरी और जिला कार्यवाहक अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा ने संयुक्त बयान में कहा कि महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी को कई विभागों का कार्य करना पड़ता है। डीपीओ पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न का आरोप लगाया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हवन यज्ञ के दौरान डीपीओ ने उनके साथ अभद्रता की। इसकी शिकायत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और मंडलायुक्त से की। मंजू, हेमलता, उपासना, लक्ष्मी, बृजबाला, भू देवी, सावित्री, सरिता आदि रहीं।
Table of Contents
पोस्ट दृश्य:
4