खबर आगरा: टाइम बैंक ऑफ़ आगरा इकाई की प्रथम आधिकारिक बैठक संपन्न – INA

आगरा। टाइम बैंक ऑफ़ आगरा इकाई की प्रथम आधिकारिक बैठक 30 नवंबर 2024 को सिटी एडमिन हरी कान्त शर्मा के संचालन में आयोजित हुई थी, जिसमें टाइम बैंक की स्थापना, उसके उद्देश्य, और कार्यप्रणाली पर चर्चा की गई। समय के रूप में सेवा का आदान-प्रदान: लोग अपनी सेवाओं के बदले समय जमा करते हैं, जिसे आवश्यकता पड़ने पर उपयोग किया जा सकता है। यह बैंक भारत का पहला ऐसा टाइम बैंक है, जो “इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स” में भी दर्ज है। इसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों और असमर्थ व्यक्तियों को उनकी आवश्यकताओं के समय सहायता प्रदान करना है, जैसे अस्पताल या घर में सेवा।
प्रत्येक सदस्य का “टाइम अकाउंट” होता है। इस खाते में उनकी सेवाओं के बदले समय (घंटों में) जमा किया जाता है। जब सदस्य को आवश्यकता होती है, तो वह अपने जमा समय का उपयोग कर सकता है।
बैठक में उपस्थित सदस्य श्री पंकज जैन, आर आर गुप्ता , राकेश आनंद ने विचार रखे और अन्य गणमान्य सदस्य भी उपस्थित थे।
उन्होंने टाइम बैंक की संरचना, उद्देश्य और भविष्य की योजनाओं पर विचार साझा किए। श्री राजन अग्रवाल द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग दिया । अधिक से अधिक लोगों को टाइम बैंक से जोड़ने का प्रस्ताव, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्रदान करना सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाना।
टाइम बैंक एक अभिनव पहल है, जो “समय” को एक मूल्यवान संसाधन मानकर सामाजिक सहायता को प्रोत्साहित करता है। यह समाज के एकाकी बुजुर्गगण वर्ग को मदद पहुंचाने के साथ-साथ टाइम सेवा के आदान-प्रदान की एक नई प्रणाली प्रस्तुत करता है। बैठक में सर्व श्रीमती अल्का शर्मा श्री विजय मित्तल श्री एन के अग्रवाल श्री के.के सिंह श्री एस के अग्रवाल श्री पीयूष गुप्ता ,दिनेश कुमार आनंद ,हरबीर सिंह ,विवेक कुमार जैन ,प्रभात कुमार अग्रवाल अशोक कुमार ,यतीश कुमार श्रीवास्तव ,नवल किशोर लवानिया ,अरुण प्रकाश सक्सेना ने परिचयात्मक रूप से विचार रखे एवं प्रतिभाग किया।
पोस्ट दृश्य:
10