खबर आगरा: भात लेकर आए लोगों से मारपीट और लूट – INA

आगरा। थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव कचोरा में शनिवार रात भांजी की शादी में भात लेकर आए लोगों से विवाह समारोह में दावत के दौरान मारपीट की गई। दुल्हन के मामा के बेटा, मामी समेत कई लोगों के चोट आई है। पड़ोसियों पर मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाकर तहरीर दी गयी है। कचोरा गांव में ओमप्रकाश की पुत्री बबिता की शनिवार को शादी थी। मथुरा के अड्डा, पाली गांव से गोकुल चाहर घरवालों के साथ भात लेकर पहुंचे थे। दुल्हन के मामा गोकुल चाहर ने बताया कि चढ़ाई के बाद सब लोग अछनेरा स्थित जसवंत मैरिज होम में खाना खा रहे थे। रात 11 बजे करीब मुंह ढंककर आए लोगों ने डंडों से पीटा। दुल्हन की मामी के गले से मंगलसूत्र, युवक से सोने की चेन, 40 हजार रुपये छीनने का भी आरोप है। सूचना पर पुलिस पहुंचने से पहले हमलवार भाग निकले। इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला मारपीट का लग रहा है। जांच के बाद कारवाई की जाएगी।

पोस्ट दृश्य:
6

[ad_2]
Credit By . . .

Back to top button