खबर आगरा: गाय बांधने को लेकर दो पक्षों में मारपीट चले लाठी-डंडे – INA

आगर। एत्मादद्दौला के गढ़ी हुसैनी में रविवार सुबह घर के सामने खूंटे पर गाय बांधने को लेकर लक्ष्मण प्रसाद और ज्वाला प्रसाद के बीच विवाद हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चल गए। जिसमें एक पक्ष के पांच और दूसरी ओर से एक घायल हो गया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। घटना रविवार सुबह सात बजे की है। लक्ष्मण प्रसाद और ज्वाला प्रसाद के घर बराबर में हैं। लक्ष्मण सिंह ने अपने घर के सामने अपनी गाय बांध रखी थी। पड़ोस में रहने वाले ज्वाला प्रसाद ने भी वहां पर अपनी गाय लाकर बांध दी। जिसका लक्ष्मण सिंह ने विरोध किया। उसने जगह अपनी बताते हुए ज्वाला प्रसाद से गाय को वहां से खोलकर दूसरी जगह बांधने को कहा। ज्वाला प्रसाद ने जगह को सार्वजनिक बताते हुए गाय खोलने से मना कर दिया। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। जिसने संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्ष के लोगों में लाठी- डंडे चलने लगे। जिसमें ज्वाला प्रसाद पक्ष के पांच और लक्ष्मण प्रसाद पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया। संघर्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर एत्मादद्दौला राजेंद्र त्यागी ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

पोस्ट दृश्य:
29


Credit By . . .

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News