खबर आगरा: किसानों के धरना प्रदर्शन में जा रहे भाकियू भानु के युवा प्रदेश अध्यक्ष को खंदौली टोल पर रोका – INA

आगरा। नोएडा में चल रहे किसानों के धरना प्रदर्शन में अपनी पूरी टीम के साथ शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन भानू के युवा प्रदेश अध्यक्ष पवन समाधिया को खंदौली टोल पर एत्माद्दौला प्रभारी राजेन्द्र त्यागी द्वारा रोककर घर मे नजरबंद कर दिया गया। किसान नेता पवन समाधिया को एक दिन पहले भी धरने में जाने से खंदौली टोल पर रोका गया था जिसके बाद वह अपने साथियों के साथ वहीं धरने पर बैठ गए थे। इस संबंध में भाकियू भानु के युवा प्रदेश अध्यक्ष पवन समाधिया ने बताया कि तीन दिन पूर्व किसान संयुक्त मोर्चा का नोएडा परी चौक पर धरना शुरू हुआ था। जिसमे पुलिस द्वारा कुछ किसानों पर मुकदमे दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। इसके विरोध में भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह द्वारा अपनी पूरी टीम के साथ धरने में शामिल होने का आदेश दिया गया था। बुधवार को भी उन्हें खंदौली टोल पर पुलिस द्वारा रोक दिया गया था। इसी प्रकार गुरुवार को 12 बजे करीब जब वह अपनी टीम के साथ धरने में शामिल होने के लिए नोएडा के लिए निकले तो उन्हें खंदौली टोल पर रोक दिया गया। एत्माद्दौला थाना प्रभारी राजेंद्र त्यागी और फाउंड्री नगर चौकी इंचार्ज द्वारा उन्हें घर मे नजरबंद कर दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश का पालन करते हुए अगर उन्हें रात में निकलने की अनुमति मिलती है तो वह रात में अपनी टीम के साथ संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा नोएडा में चल रहे धरने में शामिल होने के जरूर जाएंगे। इस दौरान उनके साथ मे रमाकांत तिवारी, बंटी शर्मा, प्रवीण कुमार, शैलेन्द्र गर्ग, गुलाब सिंह, आशीष शर्मा, कृष्णा कुमार, जसवंत कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

पोस्ट दृश्य:
23

[ad_2]
Credit By . . .

Back to top button