खबर शहर , सैलून में हमला: बाल कटवाने आए युवक से मारपीट, जान बचाकर भागा तो झोंके फायर; दो गिरफ्तार – INA

छह माह पुराने विवाद की रंजिश में बदमाशों ने सैलून पर बाल कटाने पहुंचे युवक पर हमला कर दिया। भागते समय फायर भी झोंके। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने उन्हें जेल भेजा।

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आवास विकास सेक्टर-4 निवासी अजहरुद्दीन ने 26 जुलाई को थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि छह माह पहले खेरिया मोड़ पर विपिन से विवाद हुआ था। वह झगड़े की बात भूल चुके थे। 24 को वह बाल कटवाने के लिए सैलून में बैठे थे। तभी उन पर विपिन ने हमला कर दिया गया। विनय ने फायरिंग की।

शोर मचने पर दोनों आरोपी अपने तीसरे साथी मोनू के साथ बाइक पर भाग गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर हरीपर्वत मार्ग पर विपिन और विनय को गिरफ्तार किया। मोनू की तलाश जारी है। आरोपी विनय पर 8 और विपिन पर 12 मामले दर्ज हैं। आरोपियों से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद किया गया है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button