खबर शहर , आगरा: जाम में फंसा बाइक सवार, जेब से मोबाइल निकालकर भागा चोर; चाहकर भी कुछ न कर पाया – INA

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में रामबाग पुल के नीचे मेट्रो निर्माण के चलते लगे जाम में फंसे बाइक सवार की जेब से मोबाइल निकालकर युवक भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

फिरोजाबाद के टूंडला, नगला सिंधी निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह 15 सितंबर को संजय प्लेस से सामान लेकर बाइक से रामबाग होते हुए नुनिहाई जा रहे थे।

रामबाग पुल के नीचे मेट्रो का काम चलने के कारण जाम लगा था। वह बाइक रोककर खड़े थे तभी एक युवक उनकी शर्ट की ऊपरी जेब से मोबाइल निकालकर भाग गया। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि चोर की तलाश की जा रही है। संवाद

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button