खबर शहर , Agra News: विशेष समाधान शिविर का आयोजन 29 जुलाई से – INA

एत्मादपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील परिसर में तीन दिवसीय विशेष समाधान शिविर का आयोजन 29 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। उप जिलाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में अंश निर्धारण/संशोधन, नाम संशोधन, धारा 116 का दखल, धारा 24 का सीमांकन, विरासत प्रकरण का समाधान किया जाएगा, सभी फरियादी प्रार्थना पत्र के साथ संबंधित साक्ष्य व शपथपत्र अवश्य लाएं।