खबर शहर , Agra News: महिला कबड्डी और जिमनास्टिक के ट्रायल्स 31 से – INA

आगरा। प्रदेश के खेल निदेशालय की ओर से 4 से 6 अगस्त तक जिले में प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी एवं जिमनास्टिक प्रतियोगिता होनी है। मंडल की टीम चुनने के लिए एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 31 जुलाई को जिला और 1 अगस्त को मंडल स्तरीय ट्रायल्स सुबह 11 बजे से कराए जाएंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि आयु 31 दिसंबर, 2026 तक 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ट्रायल्स निशुल्क हैं।



Credit By Amar Ujala

Back to top button