खबर शहर , भाजपा का 2027 चुनाव से पहले बड़ा दांव: इन कार्यकर्ताओं का कर दिया प्रमोशन, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी – INA

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं क्षेत्रीय स्तर पर संगठन के विभिन्न मोर्चों की टीमों की घोषणा की गई है। इसमें आगरा के कई कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। जारी सूची के अनुसार पिछड़ा वर्ग मोर्चा में नवीन प्रजापति को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वह ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष थे। शिवहरे विकास गुप्ता को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष, डॉ. सुरेंद्र सिंह भगाैर को प्रदेश उपाध्यक्ष, राहुल आर्य व कप्तान सिंह निषाद को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। विकास गुप्ता पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के करीबी मानते जाते हैं। राहुल आर्य और कप्तान सिंह भी पार्टी में अलग-अलग दायित्व निभा रहे थे।




 


Credit By Amar Ujala

Back to top button