खबर शहर , मुआवजे की लड़ाई: पुलिस से भिड़े किसान, जमकर हुई धक्का-मुक्की; बुलडोजर भी न रोक सके रास्ता – INA

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की ओर से मंगलवार को किसानों ने मदरा में एडीए की ओर से किए जा रहे भूमि अधिग्रहण के विरोध में जिला मुख्यालय की ओर कूच किया। दोपहर को किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार होकर रमाडा होटल पहुंचे, जहां पुलिस ने बुलडोजर लगाकर ट्रैक्टरों को . बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। आधे घंटे बाद किसान पैदल जिला मुख्यालय की ओर बढ़े, लेकिन करीब एक बजे उन्होंने रास्ते में ही धरना देकर जाम लगा दिया। किसानों का कहना था हमारे वाहन ट्रैक्टरों को नहीं जाने दिया जा रहा है तो वे पैदल भी जिला मुख्यालय नहीं जाएंगे।