खबर शहर , ‘वो मेरा पति नहीं है’: पुत्रवधू और पुलिस इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप, युवती ने कही अपनी बात; बदल गया पूरा केस – INA

आगरा कमिश्नरेट में पूर्वी जोन के थाना प्रभारी निरीक्षक पर बुजुर्ग पिता ने अपने बेटे का कथित पुत्रवधू के आरोपों पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। अब पीड़ित युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके सफाई दी है। युवती का कहना है कि युवक उसका पति नहीं, रिश्तेदार है। लंबे समय से परेशान कर रहा है। केस दर्ज कराने के बाद भी उसकी हरकतें बंद नहीं हुई हैं।


युवती का कहना है कि रिश्तेदार युवक काफी समय से परेशान कर रहा था। वह जिस शोरूम में काम करती थी, उसमें आग लगा दी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। उसे जेल भेजा गया। बाद में केस वापस लेने के लिए धमकाने लगा। आपत्तिजनक वीडियो भी वायरल कर दिया। इस पर उसके खिलाफ दूसरी प्राथमिकी दर्ज हुई।

जमानत पर रिहा होने के बाद फिर से काॅल कर परेशान कर रहा था। एआई से फोटो बनाकर बदनाम कर रहा है। पुलिस को भी बदनाम कर रहा है। डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की गई है। पूरे प्रकरण की जांच एसीपी बाह को दी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर . की कार्रवाई की जाएगी।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button