खबर शहर , बुखार की दहशत: घर-घर बिछी चारपाई, एक के चपेट में आते ही पूरा परिवार पड़ रहा बीमार; मरीजों में दिख रहे ये लक्षण – INA


मौसम बदलाव से वायरल फीवर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। जुकाम-खांसी, गले में दर्द और खराश के साथ तेज बुखार आ रहा है। घर में एक को वायरल फीवर होने पर 3-5 दिन में पूरा परिवार चपेट में आ जाता है। एसएन मेडिकल कॉलेज में एक ही परिवार के कई सदस्य इलाज कराने के लिए आ रहे हैं।