खबर शहर , रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई रॉयल एनफील्ड हंटर, दो युवकों की मौत; परिजनों में मचा कोहराम – INA

मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा खडैरा मोड़ छिबरऊ बंबा के पास हुआ, जब रॉयल एनफील्ड हंटर बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बलदेव से नगला गिरधर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मृतकों की पहचान सुभाष (30) पुत्र नेमसिंह, निवासी नगला गिरधर, थाना बलदेव, जाति जाटव और मनोज (32) पुत्र विजय सिंह, निवासी गोवर्धन चौराहा, मथुरा, जाति जाटव के रूप में की है। दोनों युवक रॉयल एनफील्ड हंटर 350 बाइक संख्या UP 85 CX 8906 पर सवार थे।

इस दुखद घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। वे घटनास्थल पर पहुंचे और अपने प्रियजनों के खोने के गम में रो-रोकर बेहाल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और . की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button