खबर शहर , ताजमहल: भीड़ में गुम हुई चार साल की मासूम, रोते – रोते पहुंची बैरियर तक; पुलिस ने 30 मिनट में खोजा परिवार – INA

दिल्ली के मुस्तफाबाद से परिजन के साथ रविवार को ताजमहल देखने आई 4 वर्षीय मासूम बच्ची भीड़ में लापता हो गई। ताज सुरक्षा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 30 मिनट के भीतर बच्ची को खोजकर परिजन के सुपुर्द कर दिया।


मोहम्मद रकीब अपनी 4 वर्षीय बेटी हरेन के साथ ताजमहल घूमने आए थे। रविवार दोपहर करीब 12 बजे पश्चिमी गेट टिकट विंडो के पास भीड़ के कारण हरेन अपने परिवार से बिछड़ गई और रोती हुई नीम तिराहा बैरियर की ओर जाने लगी।

वहां तैनात पुलिस की नजर रोती हुई बच्ची पर पड़ी। बच्ची डर के कारण कुछ बता नहीं पा रही थी। टीम प्रभारी उपनिरीक्षक शिवराज सिंह ने तुरंत रेडियो अनाउंसमेंट कराया और आधे घंटे में बच्ची के परिजन को ढूंढ निकाला। बच्ची को सकुशल पाकर परिजन ने ताज सुरक्षा पुलिस का आभार जताया। 

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button