खबर शहर , UP: होंडा सिटी की टक्कर न झेल पाई आर्टिगा, कार की हालत देख खड़े हो गए रोंगटे; हाईवे पर मची अफरा-तफरी – INA

नेशनल हाईवे-19 पर थाना जैंत क्षेत्र के छटीकरा स्थित चारधाम मंदिर के पास रविवार देर रात दो तेज रफ्तार कार आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जबकि दूसरी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ देर तक यातायात बाधित रहा।