खबर शहर , UP: घर के बाहर खेलते-खेलते गायब हुई चार साल की बच्ची, खेत में मिला शव; परिजनों में मचा कोहराम – INA

कासगंज के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव बाहरपुर में शनिवार की शाम घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय बालिका लापता हो गई। मंगलवार सुबह इस मासूम का शव मिला। सूचना मिलते री पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। बच्ची के शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

 गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव बाहरपुर निवासी परिवार के चार वर्षीय मासूम बेटी शनिवार शाम करीब पांच बजे घर के बाहर आंगन में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह घर से कुछ दूरी तक निकल गई। ग्रामीणों ने उसे गांव के मंदिर की ओर जाते देखा था, लेकिन उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।

Table of Contents

Table of Contents

काफी देर तक बच्ची के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों के साथ खेतों, रास्तों और संभावित स्थानों पर देर रात तक खोजबीन की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बालिका के लापता होने की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस गांव में पहुंच गई।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

 एसपी ओपी सिंह के निर्देश पर सीओ पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में चार टीमों ने बालिका की तलाश के लिए रातभर सर्च अभियान चलाया। सोमवार को खोजी श्वान को मौके पर बुलाया। उसकी सहायता से आसपास के इलाकों को खंगाला गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। वहीं मंगलवार  सुबह बच्ची का शव खेत से बरामद हुआ। बच्ची के शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News