खबर शहर , UP: आगरा में ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट शुरू, सीएम ग्रिड में 276 करोड़ से पांच सड़कों का होगा कायाकल्प – INA

 सीएम ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के तहत शहर की पांच प्रमुख सड़कों को शामिल किया गया है। 11.73 किमी. लंबी इन पांचों सड़कों पर 276 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल और मेयर हेमलता दिवाकर ने नगर निगम सदन कक्ष में सीएम ग्रिड की सड़कों का शिलान्यास किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि सीएम ग्रिड योजना से क्षेत्र की सड़कों की सूरत बदल जाएगी। ये सड़कें स्मार्ट ग्रीन कॉरिडोर के रूप में विकसित होंगी, जिन पर अभी गड्ढे हैं। मेयर हेमलता दिवाकर ने कहा कि दो साल पहले राजस्व संग्रह कम होने से नगर निगम को शामिल नहीं किया गया था। वर्ष 2024-25 में अच्छे परिणाम देने के बाद सीएम ग्रिड में यह सौगात मिली है। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार और मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव के साथ नगर निगम पार्षदों में रवि बिहारी माथुर, राकेश जैन, शरद चौहान, प्रकाश केसवानी, संजय राय, मुरारी लाल गोयल आदि मौजूद रहे।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button