खबर शहर , UP: बारिश में सड़कें बनीं तालाब, खुले नाले में समाई बाइक; बाल-बाल बची दो युवकों की जान – INA

आगरा के खंदौली में बारिश के बाद कस्बे की बदहाल जल निकासी व्यवस्था ने बुधवार को एक बार फिर बड़े हादसे की चेतावनी दे दी। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गिर्राज मार्केट के पास ओवरफ्लो हो रहे खुले नाले में दो युवक बाइक सहित समा गए। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button