खबर शहर , UP: आगरा के रहनकलां में पुरानी रंजिश पर बवाल, दो पक्ष भिड़े, तमंचे से फायरिंग; गोली लगने से युवक घायल – INA

आगरा के रहनकलां में बुधवार शाम पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हुई। इस घटना में एक व्यक्ति के जांघ में गोली लग गई। पुलिस ने घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना शाम पौने सात बजे के करीब इनररिंग की पुलिया के पास गढ़ी संपत में हुई। पूरन वर्मा और उनके साथियों ने प्रताप सिंह उर्फ पतरे और उनके छोटे भाई वीरेंद्र वर्मा को घेर लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
आरोप है कि पूरन वर्मा ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली वीरेंद्र वर्मा के जांघ में लगी। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आरोपित घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
सहायक पुलिस आयुक्त देवेश सिंह ने बताया कि पुलिस फरार आरोपितों की तलाश कर रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर . की कार्रवाई की जाएगी।