खबर शहर , यूपी: ‘हम निलंबन की मांग नहीं करेंगे, क्योंकि…’, मूंछों पर ताव देने वाले सीओ पर अखिलेश का पलटवार; पूरी कहानी – INA

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें सीओ सिटी अशोक सिंह एलाऊ थाना क्षेत्र में ट्रक कंडक्टर की हत्या के बाद मैनपुरी के पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों से बातचीत के दौरान वीडियो बना रहे लोगों पर भड़क जाते हैं, वो अपनी नेम प्लेट दिखाते हैं, फिर गुस्से में मूंछों पर ताव देते हुए कहते हैं कि वीडियो बनाकर अखिलेश यादव को भेज देना। इस वीडियो पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।


दरअसल, एलाऊ थाना क्षेत्र में संतोष नगर गांव के पास शराब के ठेके के सामने ट्रक कंडक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें चालक भी घायल हो गया था। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया, जहां सीओ सिटी अशोक सिंह परिजनों से बात कर रहे थे। 

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button